फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of woman found hanging in room

गोरखपुर: कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Feb 2022 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Feb 2022 12:39 PM IST
सार

चौकी इंचार्ज बरगदवा दीपक सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का है। वजह की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
dead body of woman found hanging in room
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के बरगदवा में किराये के मकान में एक महिला की रविवार रात फंदे से लटकी लाश मिली। पति ने पुलिस को खुदकुशी की आशंका जताते हुए जानकारी दी। पति ड्यूटी से घर लौटा तो दरवाजा खुला था। पत्नी की लाश छत के कुंडे में रस्सी के फंदे पर लटक रही थी। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के वैशाली जिले के जफरपट्टी के मूल निवासी संतोष कुमार शाह पत्नी मेनका (36) के साथ किराये के कमरे में रहते थे। वह बरगदवा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते हैं। रविवार को दिन में संतोष कंपनी में काम पर चले गए थे।
विज्ञापन


संतोष के मुताबिक, रात में घर लौटे तो दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर देखा कि मेनका छत के कुंडे में सफेद रंग की नायलान की रस्सी से लटक रही थी। बिस्तर पर सात साल का बेटा मोबाइल देखते-देखते सो गया था। 12 वर्षीय बेटा और बड़ी बेटी सहजनवां में रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज बरगदवा दीपक सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का है। वजह की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed