फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of teenager who came out of house got angry

गोरखपुर: घर से नाराज होकर निकली किशोरी की नाले में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 18 Mar 2022 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Mar 2022 11:34 AM IST
सार

मोहम्मद नुरुलेन की बेटी आफरीन का घरवालों से एक दोस्त के आए फोन को लेकर विवाद हो गया। माता-पिता ने उसे डांट दिया था, जिसके बाद वह बुधवार रात 3 बजे घर से लापता हो गई थी।

विज्ञापन
dead body of teenager who came out of house got angry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के राजपुर गांव में परिजनों से नाराज होकर घर से निकली आफरीन (17) की लाश मोदीगंज के पास नाले में मिली। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, राजपुर गांव के सब्जी मंडी के समीप के निवासी मोहम्मद नुरुलेन की बेटी आफरीन का घरवालों से एक दोस्त के आए फोन को लेकर विवाद हो गया। माता-पिता ने उसे डांट दिया था, जिसके बाद वह बुधवार रात 3 बजे घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन


परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच एक लाश नाले में मिली। सूचना पर आए परिजनों ने किशोरी की पहचान की। आफरीन चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। भाई शफीक विदेश से 15 दिन पूर्व घर आया था और उसकी 21 मार्च को शादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed