{"_id":"60e3ddea87cc6a6c5d7403e6","slug":"dead-body-of-girl-found-in-jhangha-area-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: झंगहा इलाके में 24 घंटे में ही एक और युवती का मिला शव, जानिए किस वजह से पुलिस पर उठ रहा सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: झंगहा इलाके में 24 घंटे में ही एक और युवती का मिला शव, जानिए किस वजह से पुलिस पर उठ रहा सवाल
Tue, 06 Jul 2021 10:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:06 AM IST
सार
कत्ल के बाद अमहिया गांव में ईंट भट्ठे के पास फेंकी गई लाश, पुलिस की गश्त उठे सवाल। दोनों की नहीं हो सकी शिनाख्त, मोर्चरी में रखवाया शव।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कत्ल के बाद फेंकी गई एक युवती की लाश झंगहा इलाके के अमहिया गांव में ईंट-भट्ठे के पास मिली। युवती की हत्या करके इसी इसी इलाके में लाश फेंकने की 24 घंटे के भीतर यह दूसरी वारदात है।
फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे लेकर पहचान के इंतजार में 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। युवती की उम्र 25 वर्ष होगी। कत्ल के बाद फेंकी गई एक अन्य युवती की लाश रविवार को इसी इलाके में मिली थी। एक ही इलाके में दूसरी बार शव मिलने से सवाल उठ रहा है कि पुलिस आखिर कर क्या रही है?
जानकारी के मुताबिक, अमहिया गांव के नेहरू चौराहे से 200 मीटर दूर ईंट-भट्ठे के पास युवती का शव देखकर लोगों ने पुलिस को खबर दी। शरीर पर सफेद रंग का लोवर और टी-शर्ट था।
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना है। काफी कोशिश के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। इससे यह लगता है कि किसी और इलाके में उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। जिले के सभी थानों को शव की पहचान कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
रविवार को भी मिला था युवती का शव
रविवार को भी इसी इलाके के राजधानी गांव में गोर्रा नदी के तटबंध के पास एक 25 वर्षीय युवती की हत्या कर फेंका गया शव मिली था। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, जबकि कुछ दूरी पर पुलिस ने एक साड़ी बरामद की थी। इस मामले में लोगों ने आशंका जताई थी की युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। पहचान मिटाने के लिए चेहरे की विकृत करने की कोशिश की गई थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

जिले में एक महीने के भीतर तीसरा शव मिला, एक की भी पहचान नहीं हो सकी
एक महीने के भीतर जिले में यह तीसरा शव मिला है। चार जून को सहजनवां इलाके में एक युवती की हत्या कर फेंका गया शव पाया गया था। इसके बाद रविवार को झंगहा में एक युवती की लाश मिली, फिर सोमवार को एक युवती की हत्या कर फेंका गया शव मिला है। पर्दाफाश को कौन कहे पुलिस एक भी लाश की पहचान तक नहीं करवा सकी। करीब आठ महीने पहले गोला इलाके में भी इसी तरह दे महिलाओं की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। उस समय भी दो दिन के अंतर पर महिलाओं का शव मिला था। इसका खुलासा भी पुलिस आज तक नहीं कर पाई है।