फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body found on rickshaw in gorakhpur belonged to nepali youth

गोरखपुर में रिक्शे पर शव मिलने का मामला: लालच में चालक ने साथी के साथ मिलकर की थी नेपाली युवक की हत्या, दिल्ली से पहुंचा था बस स्टेशन

Sun, 12 Sep 2021 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Sep 2021 12:05 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार किया, रॉड, मोबाइल व कई सामान बरामद।

विज्ञापन
dead body found on rickshaw in gorakhpur belonged to nepali youth
बोरे में भर कर रिक्शे पर रखा शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात रिक्शे पर मिला शव नेपाली नागरिक का था। दिल्ली के शालीमार इलाके में खाना बनाने का काम करने वाला यह युवक गुरुवार को ही गोरखपुर बस स्टेशन पर पहुंचा था। उसके पास भारी-भरकम सामान देखकर रिक्शा चालकों ने उसे झांसे लेकर पहले खूब शराब पिलाई और फिर गला कस कर हत्या कर दी। शनिवार को शाहपुर पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नेपाली युवक का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त गमछा और रॉड भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को एक रिक्शे पर बोरे में रखकर ले जाए जा रहे शव को देखकर लोगों ने शोर मचाया था। शाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की। शाहपुर एसओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना में पता लगा कि शव कृष्णा पुत्र हेमलाल निवासी गलेननगर, जिला सेगा, नेपाल का है। कृष्णा दिल्ली के शालीमार इलाके में खाना बनाने का काम करता था।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर कृष्णा बस से गोरखपुर बस स्टेशन पर पहुंचा। यहां उसे लालसा निवासी ग्राम मधुबनी थाना चौक जनपद महराजगंज व लल्लन निवासी गौरी बड़पुरवा थाना कोठीभार जनपद महराजगंज मिले। इन लोगों ने कृष्णा को रिक्शे पर बैठाकर घुमाया और उसे शराब पिलायी। उसके बैग में रुपये होने के लालच में आरोपितों ने कृष्णा की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर फेंकने का प्रयास किया। दोनों आरोपियों को शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-9 के पास से गिरफ्तार किया गया। हत्या में प्रयुक्त रॉड, दो डंबल व एक सफेद गमछा (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed