{"_id":"612baa5a8ebc3e79cb724db7","slug":"dead-body-found-in-water-tank-of-house-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो दिनों से घर में आ रही थी सड़न की बदबू, पानी की टंकी देखा तो उड़ गए होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दो दिनों से घर में आ रही थी सड़न की बदबू, पानी की टंकी देखा तो उड़ गए होश
Mon, 30 Aug 2021 12:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:03 PM IST
सार
हुमायूंपुर हड़वा फाटक के पास की घटना, युवक की हत्या कर शव छिपाने की आशंका, टंकी काटकर निकाला गया, मकान मालिक ने जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
पानी की टंकी काटकर निकाला गया शव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के हुमायूंपुर हड़वा फाटक के पास रविवार को कृषि विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के मकान के छत पर पानी की टंकी में युवक का सड़ा गला शव मिला। उसके गले में गमछा लपटा हुआ था।
विज्ञापन
आशंका है कि उसी गमछे से गला कसकर हत्या करने के बाद शव को छिपाया गया है। सुरेंद्र के बेटे की सूचना पर पहुंचे पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह, इंस्पेक्टर रामज्ञा सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टंकी को काटकर शव निकाला गया। पूरी तरह से सड़ जाने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रिटायर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, पत्नी शमनम, बेटे मृत्युंजय सिंह उनकी बेटी साक्षी के साथ रहते हैं। घर में दो परिवार के लोग रहते हैं। सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को घर में बहुत बदबू आ रही थी। तब लगा कि आसपास की गंदगी की वजह से ऐसा हो रहा है। रविवार को आसपास की सफाई कराई गई, मगर बदबू नहीं गया।
विज्ञापन
इसके बाद बेटा मृत्युंजय छत पर गया तो वहां पर बदबू ज्यादा थी। पानी की टंकी में देखा तो उसमें एक शव पड़ा था। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। मृत्युंजय ने घटना की जानकारी पार्षद को भी दी जिसके बाद पार्षद ने पुलिस को बताने के साथ ही मृत्युंजय को थाने भेजा।
छत पर कैसे पहुंचा युवक
सूचना के बाद आई पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव देखने से पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सड़ जाने की वजह से कोई पहचान नहीं कर पाया है। शव पर हॉफ पैंट, शर्ट था। दाहिने हाथ पर विशाल लिखा गोदना है।
जिस घर की छत के पानी की टंकी में युवक का शव मिला है। उस घर में पूरा परिवार रहता है। ऐसे में कोई छत पर चला जाए और उसकी हत्या कर लाश को छिपा दिया जाए पर परिवार को भनक भी न लगे, यह बात समझ से परे है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने पर पूरा मामला खुलकर सामने आ जाएगा।
गोरखनाथ इंस्पेक्टर रामज्ञा सिंह ने कहा कि छत पर पानी की टंकी में शव मिला है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। देखने से शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। पानी की टंकी तक शव कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।