फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brutal murder of Girlfriend by boyfriend and his Father Mother in kushinagar

मां-बाप के साथ मिलकर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, जानिए क्यों रची थी हत्या साजिश

Sun, 14 Feb 2021 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Feb 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder of Girlfriend by boyfriend and his Father Mother in kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के सिसवा रेग्यूलेटर पर मिले युवती के शव से जुड़ी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या प्रेम संबंध में हुई थी। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ाते हुए हत्यारोपी प्रेमी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कुबेरस्थान थाने के एसओ उमेश कुमार ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आठ फरवरी को एक युवती का शव सिसवा रेग्यूलेटर पर मिला था। शिनाख्त के बाद दस फरवरी को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद मुकदमे में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट धारा भी बढ़ाई गई।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन में मामला प्रेम संबंध का निकला, जिसमें आरोपी प्रेमी अपचारी निवासी सुखपुरा टोला लवंगपुरा, पडरौना कोतवाली का नाम आया। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो घटना सामने आई। युवती के घर में आरोपी युवक पकड़ा गया था, जिसके बाद परिजनों ने युवती को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती प्रेमी के घर चली गई थी, जहां आरोपी प्रेमी और उसके माता-पिता ने युवती की हत्या कर शव सिधुआं के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में फेंक दिया था। वहां से शव बहते हुए सिसवा रेग्यूलेटर पर पहुंच गया था। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी, कपड़ा व एक डंडा मिला है। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी अपचारी, उसकी माता दुर्गावती देवी और पिता छांगुर कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed