{"_id":"5e8436448ebc3e6f960d350e","slug":"covid-19-virus-originated-from-wuhan-where-did-young-man-from-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस, बस्ती के युवक को कहां से मिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस, बस्ती के युवक को कहां से मिला?
Thu, 02 Apr 2020 09:52 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के वुहान शहर से निकला कोविड-19 वायरस युवक के पास कैसे आया? इसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम जुट गई है। विभाग यह पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर युवक पिछले तीन महीने के अंदर कहां-कहां गया और वह क्या करता था?
विज्ञापन
क्योंकि बताया जा रहा है कि उसे लीवर में भी संक्रमण था। ऐसे में अब विशेषज्ञ यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं कोरोना वायरस की वजह से लीवर में भी तो संक्रमण नहीं हो गया। फिलहाल यह बात तय मानी जा रही है कि युवक किसी विदेशी व्यक्ति के संपर्क में आया था। इसकी वजह से उसके अंदर कोरोना वायरस मिले हैं।
विज्ञापन
मृत युवक के परिजनों ने नहीं दी सही जानकारी
बस्ती से आए युवक के परिजनों ने डॉक्टरों से झूठ बोलकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जब चिकित्सकों ने पूछा था कि अचानक तबीयत खराब हुई या फिर पहले बीमार है। तब परिजनों ने बताया था कि पहले से दवा चल रही थी।
विज्ञापन
युवक की मौत हुई तो परिजन उतावले हो गए। वह जल्दी शव की मांग करने लगे। इससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन का संदेह गहरा गया। जब सख्ती से पूछताछ हुई, तब परिजनों ने बताया कि युवक की तबीयत दस दिन से खराब थी। इसकी सूचना आईसीएआर के निदेशक को दी गई। इसके बाद जाकर मृत युवक का सैंपल लिया जा सका।