फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Councilor representative and advocate filed a case against each other

Gorakhpur News: पार्षद प्रतिनिधि और अधिवक्ता ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस

Wed, 22 May 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 22 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Councilor representative and advocate filed a case against each other
रसूलपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं दोनों, दीवानी कचहरी परिसर में मारपीट का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के रसूलपुर निवासी पार्षद प्रतिनिधि अमीरुद्दीन अंसारी और उनके पड़ोसी मोहम्मद आतिफ ने एक दूसरे पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। दोनों का ही आरोप है कि दीवानी कचहरी में मारपीट की गई है। कैंट पुलिस सोमवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, अमीरुद्दीन ने तहरीर में लिखा कि पूर्व में दर्ज कराए गए एक फर्जी केस के सिलसिले में 18 मई को दीवानी कचहरी में आए थे। इस दौरान अधिवक्ता मोहम्मद आतिफ ने गालियां देनी शुरू कर दी। मना करने पर मारपीट करने लगे, जिससे चोट आई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन

पुलिस ने पार्षद प्रतिनिधि की तहरीर पर पहला केस दर्ज किया, लेकिन फिर थोड़ी ही देर बाद अधिवक्ता मोहम्मद आतिफ ने केस दर्ज कराया। उनका कहना है कि पार्षद प्रतिनिधि दो अन्य लोगों के साथ दीवानी कचहरी में मिले और गालियां देने लगे। मना करने पर मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed