Corona in Gorakhpur: गोरखपुर रोडवेज के 10 कर्मियों समेत 88 कोरोना पॉजिटिव मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे भी पढ़ें- सैनिटाइज किए शव से नहीं होता संक्रमण, बस ये सावधानियां बरतें
जानकारी के मुताबिक करीब तीन दिन पूर्व रोडवेज कर्मियों ने एक साथ जांच कराई थी। सोमवार को एक साथ 10 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो हड़कंप मच गया। इसके बाद से अब विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाने में जुट गया है।
इसके अलावा शहर के गोरखनाथ क्षेत्र में तीन, पुलिस लाइंस में दो पुलिसकर्मी, सूरजकुंड में दो, बड़गो में दो, बशारतपुर, शांतिनगर, बिलंदपुर, शास्त्रीनगर, दाउदपुर, सहारा स्टेट, न्यू सूर्या कॉलोनी निकट विष्णु मंदिर, बैंक रोड, जटा शंकर, गोलघर, शाहमारुफ, रामजानकी नगर, राजघाट में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं, बेतियाहाता में तीन बंसतपुर में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शहर के कई परिवार भी चपेट में
शहर में कोरोना संक्रमण कई परिवारों को अपनी चपेट में ले लिया हैं। इनमें शहर के धर्मशाला में एक व्यापारी परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। इनमें आठ सााल का मासूम और 13 साल का एक बालक भी शामिल है। इसके अलावा इसी मोहल्ले के एक अन्य भी संक्रमित मिला है। मेहदरिया शिरवा में और अलीनगर के दिलेजाकपुर में भी दो-दो बुजुर्ग दपंति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
हुमांयुपर में 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से मोहल्ले में हड़कंप मचा है। इनमें एक ही परिवार के दो लोग शामिल है। इसमें एक महिला और एक 17 साल का किशोर है। मिर्जापुर के दो भाई भी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। कुशीनगर के एक ही परिवार के चार लोग भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
इन ग्रामीण इलाकों के मिले मरीज
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बांसगांव के भैसहीं नरेश में एक, चरगांवा के झुगिंया बाजार में एक, खजांची चौराहा पर एक, मेडिकल कॉलेज रोड में दो, खजनी के रुद्रपुर में एक, पिपरौली के खोरिया भीटी में एक, सहजनवां के वार्ड नंबर 13 और वार्ड नंबर आठ में एक-एक, सरदारनगर में एक, उरुवा के पहाड़पुर में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा चार ऐसे मरीज हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।