{"_id":"5efc7c598ebc3e42eb4341c9","slug":"corona-719-report-not-a-single-positive-found-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती प्रशासन ने ली राहत की सांस, कोरोना की आई 719 रिपोर्ट, नहीं मिला एक भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती प्रशासन ने ली राहत की सांस, कोरोना की आई 719 रिपोर्ट, नहीं मिला एक भी पॉजिटिव
Wed, 01 Jul 2020 05:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आए 719 रिपोर्ट में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इसमें कोई पॉजिटिव निगेटिव भी नहीं मिला। ऐसे में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 41 है। जबकि जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 349 है।
विज्ञापन
अब तक कोरोना से 15 की मौत हो चुकी है, जबकि 293 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली व रुधौली स्थित अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है।
विज्ञापन
डीएम के मुताबिक अब तक जांच के लिए 11,810 नमूने भेजे जा चुके हैं। बुधवार को 483 के नमूने फिर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अब तक 11,310 की रिपोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुई है। जबकि पांच सौ रिपोर्ट का इंतजार है। जो रिपोर्ट अब तक आई है उसमें से 10,955 निगेटिव है। बुधवार को 719 की रिपोर्ट प्रशासन को मिली है, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
विज्ञापन