फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cooks will prepare food for personnel at the booths

Gorakhpur News: बूथों पर कार्मिकों का भोजन बनाएंगी रसोइया

Thu, 23 May 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cooks will prepare food for personnel at the booths
महराजगंज। जिले में एक जून को होने वाले मतदान में कार्मिकों और सुरक्षा कर्मियों के नाश्ते और भोजन की व्यवस्था बनाई जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग इसके लिए रसोइया की सूची तैयार करा रहा है। इसके लिए 5100 रसोइया की ड्यूटी मतदान के लिए बनाए गए बूथों पर एक दिन पहले लगाई जाएगी। सीडीओ के निर्देश पर विभाग अपनी तैयारी मुकम्मल करते हुए प्रशासन को सूची देकर अनुमति लेगा। इसके बाद इनकी ड्यूटी लगाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को और भोजन की व्यवस्था के लिए बीडीओ को निर्देश पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में मतदान के लिए 2086 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर महिला व पुरुष के लिए अलग शौचालय होंगे तथा छाया का प्रबंध करने के लिए छाजन लगाने, रैंप, बिजली व हैंडपंप की व्यवस्था सुदृढ़ कराई गई है। मतदान ड्यूटी के लिए कार्मिक और सुरक्षा के जवान 31 अप्रैल को बूथों पर पहुंच जाएंगे। बूथ पर उनके लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था के लिए 5100 रसोइया की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

किसी बूथ पर संख्या कम होने पर आजीविका समूह से भी एक अथवा दो महिलाओं की मदद ली जा सकती है। बूथ पर पहुंचने पर सबसे पहले कार्मिकों को नींबू पानी दिया जाएगा। थोड़ी देर बाद बिस्किट के साथ चाय दी जाएगी। रात्रि आठ बजे के बाद रोटी, दाल, चावल, हरी सब्जी, पापड़ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह छह बजे तक नाश्ते में रोटी सब्जी और चाय तो दोपहर में हल्का नाश्ता व चाय बूथों तक कार्मिक ही ले जा सकेंगे। सूची तैयार होने व अनुमति मिलने के बाद इनकी तैनाती खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से होगी। भोजन व नाश्ते की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ को जिम्मेदारी मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed