गोरखपुर विश्वविद्यालय: छाई रहेंगी बेटियां, 71 फीसदी को मिलेगा सोने का तमगा
गोरखपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब 15 को सुबह दस बजे शुरू होगा। स्नातक के मोहम्मद इरशाद ओवर आल टॉपर, कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में बेटियां छाई रहेंगी। कुल 45 स्वर्ण पदकों में 32 पर बेटियों ने कब्जा जमाया है। स्मृति स्वर्ण पदक झटकने में भी बेटियां आगे हैं। कुल 46 विद्यार्थियों को 76 पदक दिए जाएंगे, इसमें 36 पदक पाने वाली बेटियां हैं। दूसरी तरफ दीक्षांत समारोह अब सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि पहले दोपहर तीन बजे से होना था।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी देने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में सोमवार को पत्रकारों से बात की है। कुलपति ने बताया कि कला संकाय के स्नातक (बीए) में मोहम्मद इरशाद (81.34 फीसदी अंक) का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। वह ओवर आल टॉपर हैं। इरशाद को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसी वर्ग में समरीन मुशर्रफ (80.22 फीसदी) सर्वश्रेष्ठ छात्रा बनी हैं। दोनों मेधावी गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ते हैं। बाबू बृज बहादुर सिंह महाविद्यालय कुशीनगर की ज्योति मिश्रा को बीए की हिंदी में सर्वश्रेष्ठ अंक मिले हैं। ज्योति को कुल 79.86 फीसदी अंक मिले हैं।
कुलपति ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 की स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले 45 मेधावियों को कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी। इसमें 71 फीसदी यानी 32 छात्राएं और 29 फीसदी यानी 13 छात्र शामिल हैं। कुलाधिपति के निर्देश पर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद और अनुश्रवण समिति की संयोजक प्रो शोभा गौड़ मौजूद रहीं।
यूजी-पीजी की उपाधियों का विवरण
परिसर कुल संख्या छात्राएं छात्र
विश्वविद्यालय परिसर -6279 3431 2848
महाविद्यालय- 59377 39663 19714
कुल उपाधियां 65656 43094 22562
विश्वविद्यालय स्वर्ण पदकों की संख्या- 45
छात्राएं- 32
छात्र- 13
स्मृति पदक- 76
कुल पदक- 121
पीएचडी उपाधि हासिल करने वालों की संख्या
पीएचडी- 35
छात्राएं- 9
छात्र- 26
विद्या परिषद और कार्यपरिषद से भी हुआ अनुमोदन
दीक्षांत समारोह में पदक हासिल करने वाले मेधावियों और मुख्य अतिथि के नाम को सोमवार को आयोजित विद्या परिषद और कार्यपरिषद से अनुमोदित कराया गया।
प्रांजल शर्मा को नौ स्वर्ण पदक
स्नातकोत्तर में गणित की छात्रा प्रांजल शर्मा को सर्वाधिक नौ स्वर्ण पदक मिलेगा। प्रांजल को विज्ञान संकाय व गणित में सर्वाधिक अंक पाने के लिए विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया जाएगा। जबकि सात स्मृति स्वर्ण पदक भी मिलेगा।