फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress workers distributed sweets upon Aradhana Mishra 'Mona' becoming the state president.

Gorakhpur News: आराधना मिश्रा मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

Sun, 04 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Congress workers distributed sweets upon Aradhana Mishra 'Mona' becoming the state president.
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई प्रदेश अध्यक्ष और रामपुर खास से तीन बार विधायक रहीं आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इंदिरा बाल विहार में पूर्व जिला महासचिव अनुराग पांडेय के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में जितेंद्र पांडेय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौरीचौरा रविंद्र मणि त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, ओमेंद्र पांडेय, अभिषेक राय गांधी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, पवन राय, मोनू, मुन्ना त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, कुसुम पांडेय, मोनिका पांडेय, जीत बंधन, सुखराम यादव, आलोक श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed