{"_id":"6762d187298ecec17d059504","slug":"congress-official-from-gorakhpur-dies-during-protest-in-lucknow-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदाधिकारी की मौत: गोरखपुर के कांग्रेसी नेता प्रभात पांडेय की मौत, विधान सभा घेराव में हुए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदाधिकारी की मौत: गोरखपुर के कांग्रेसी नेता प्रभात पांडेय की मौत, विधान सभा घेराव में हुए थे घायल
Wed, 18 Dec 2024 07:13 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रभात पांडेय( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान गोरखपुर निवासी प्रभात पांडे की मौत हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस वक्त पुलिस से झड़प हुई थी उसी वक्त प्रभात पांडे बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रभात के सिर में चोट लगने की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने गोरखपुर से प्रभात लखनऊ गए थे। इस दौरान घेराव कार्यक्रम पार्टी की तरफ से आयोजित हो गया। इसी झ़ड़प के दौरान प्रभात घायल हो गए। सूचना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुचे सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन