{"_id":"6145d7ba01201e4f165729f4","slug":"confirmation-of-dengue-in-two-people-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: किशोर समेत दो लोगों में डेंगू की पुष्टि से मचा हड़कंप, स्वास्थ विभाग हुआ सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: किशोर समेत दो लोगों में डेंगू की पुष्टि से मचा हड़कंप, स्वास्थ विभाग हुआ सतर्क
Sat, 18 Sep 2021 05:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Sep 2021 05:42 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि डेंगू के दो मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
डेंगू। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। बुखार से पीड़ित किशोर सहित दो लोग डेंगू से ग्रसित मिले हैं। जो शहर के अबूबकर तथा रामपुर कारखाना के निवासी हैं। शनिवार को एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ितों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। छिड़काव कराने के साथ ही ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जनपद में डेंगू से पीड़ित बाहर से आने वाले लोग मिले थे, लेकिन शहर व रामपुर कारखाना से डेंगू से पीड़ित मरीज मिले हैं। इसके बाद लोग दशहत में हैं कि अब जिले में भी डेंगू का प्रकोप है। रामपुर कारखाना के ठाकुर रामेश्वर सिंह वार्ड राजगद्दी मोहल्ला निवासी अंगद (13) पुत्र मनोज वर्मा अपने फूफा के घर शहर के अबूबकर नगर मोहल्ले में आया था। यहां उसकी तबियत खराब हुई। इसके बाद वह घर चला गया।
विज्ञापन
परिजनों ने चिकित्सक को दिखाया और दवा ली, लेकिन आराम नहीं हुआ। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित अंगद को गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाया गया। चिकित्सक की सलाह पर जांच कराने पर डेंगू की आशंका हुई। उधर बुखार से पीड़ित अबूबकरनगर निवासी उसके फूफा कृष्ण चंद वर्मा (50) पुत्र बेचू प्रसाद की भी इसी दिन शाम को अस्पताल में जांच कराई गई तो वह भी पीड़ित मिले।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसके बाद एलाइजा जांच कराई गई। शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत में सुधार है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि डेंगू के दो मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था की गई है। चिकित्सक की तैनाती भी की गई है। अस्पताल में दवा और जांच की सुविधा उपलब्ध है। दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। साथ ही जिन क्षेत्रों में मरीज मिले हैं वहां स्वच्छता टीम को छिड़काव व सफाई के लिए भेजा गया है। इसके अलावा अन्य ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।