फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Condemnation motion against CDO in District Panchayat meeting

Gorakhpur News: जिला पंचायत की बैठक में सीडीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

Sun, 28 Jul 2024 05:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Condemnation motion against CDO in District Panchayat meeting
सीडीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव...खराब सड़क व बिजली का मुद्दा छाया रहा
विज्ञापन

बोले सदस्य, चार बार से नहीं आ रहे बैठक में सीडीओ, उनका रहना अनिवार्य
- जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जनहित में उठाए गए मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी के अनुपस्थित होने मुद्दा छाया रहा। सदस्याें ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने पास कर दिया। इसके अलावा सदस्यों ने खराब बिजली व्यवस्था और सड़कों का मुद्दा भी उठाया। कहा कि हर बैठक में सदस्यों को कोरा आश्वासन मिलता है। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि नियमानुसार हर दो महीने पर बैठक होनी चाहिए। लेकिन, यह बैठक छह महीने बाद हो रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश भारती के निधन की सूचना दी गई। सदस्यों ने दो मिनट का मौर रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उसके बाद जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला ने अध्यक्ष से पूछा कि मुख्य विकास अधिकारी क्यों नहीं बैठक में आए हैं। इस पर बताया गया कि वह अवकाश पर हैं। उनके प्रतिनिध के रूप में डीडीओ आए हैं। इस पर शुक्ल ने सवाल किया कि जब जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधि को सदन में आने की इजाजत नही है तो सीडीओ के प्रतिनिधि कैसे आएंगे। इस पर डीडीओ ने सफाई देनी चाही तो सदस्य हंगामा करने लगे। मनोज शुक्ला ने कहा कि सीडीओ चौथी बार बैठक में नहीं आए हैं। इस लिए उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लाया जाए। सदस्य ने एक स्वर से निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया।
विज्ञापन

-
पाइप लाइन में लिकेज है सड़क पर फैलता है पानी
जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिटहा का मुद्दा उठाया। कहा कि पिछली सपा सरकार में वह भवन बना था। अब भवन के आगे के पिलर का सरिया दिखाई दे रहा है। सीएमओ ने आश्वासन दिया था कि उसे ठीक कराया जाएगा पर हुआ नहीं। पाइपलाइन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई जगह लोगों के घर पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंच रहा है। कई स्थानों पर पाइप में लिकेज है, इससे सड़कों पर पानी फैल रहा है। पिपराइच से जिला पंचायत सदस्य सुधा सिंह ने बिजली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में जर्जर तार के कारण एक लड़के की मौत बिजली के चपेट में आने से हो गई। लेकिन , विभाग फिर भी खामोश है। पिछली बैठक में उन्हें बताया गया था कि आरडीएस योजना के तहत तारों को बदल दिया जाएगा। एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुर्गेश यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र में 100 के बी के ट्रांसफार्मर की जगह 60 के बी का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे आए दिन लोगों की समस्यओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष सधना सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, अपर मुख्य अधिकारी बी के सिंह, पीडब्ल्यूडी के अभियंता , डिप्टी सीएमओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
--
कोट



कई बैठकों में सीडीओ नहीं आए। जबकि नियमत: उन्हें रहना चाहिए। वहां आने वाले अधिकारी उनके मातहत होते हैं। उनके सामने सदस्य जब मुद्दा उठाते हैं तो सीडीओ से निर्देश लेना होता है। सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव लाया है। इसे शासन तक पहुंचाउंगी। सदस्यों का सम्मान सर्वोपरि है।




साधना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत
-
ग्रामीण क्षेत्र में मानचित्र के प्रस्ताव को मंजूरी
गोरखपुर। जिला पंचायत क्षेत्र में सभी प्रकार के भवनों के मानचित्र में परिवर्तन व संशोधन का प्रस्ताव लाया गया। तय हुआ कि ग्रामीण इलाकों में मानचित्र स्वीकृत होंगे। अब शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। इसके अलावा चिमनी, ईंट भट्ठा एवं टाइल्स आदि के लाइसेंस शुल्क में वृद्धि, ठेके के कार्यों के लाइसेंस शुल्क की दरों में संशोधन, पशु मेलों, पशु बाजारों, पशु पशु प्रदर्शनियों के लाइसेंस शुल्क में बढ़ोत्तरी पर मुहर लगी। साथ ही औद्योगिक इकाईयों के लाइसेंस संबंधित नियमों में बदलाव पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed