फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commissioner will communicate daily with 10 Villege head-kotdars

गोरखपुर: 10 प्रधानों-कोटेदारों से रोज संवाद करेंगे कमिश्नर, टिप्स भी देंगे

Thu, 19 Aug 2021 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Aug 2021 08:10 PM IST
सार

पंचायतों में विकास को गति देने की तैयारी, प्रधानों की कार्ययोजना सुनेंगे।

विज्ञापन
Commissioner will communicate daily with 10 Villege head-kotdars
कमिश्नर रवि कुमार एनजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पंचायतों में विकास की गति को और तेज करने के लिहाज से कमिश्नर रवि कुमार एनजी 10 प्रधानों-कोटेदारों से रोजाना संवाद करेंगे। विकास कार्यों को और गति देने के लिए यह पहल की गई है। प्रधानों को आयुक्त कार्यालय में बुलाकर पंचायतों के विकास के लिए उनकी योजनाएं सुनने के साथ ही कमिश्नर उन्हें जरूरी टिप्स देंगे।

विज्ञापन


योजना के कामों में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा होगी और उसका निस्तारण भी कराया जाएगा।  कमिश्नर इसकी मॉनिटरिंग भी खुद करेंगे। शुरुआत गोरखपुर के पंचायतों से होगी। फिर क्रमवार देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के प्रधानों से भी कमिश्नर संवाद करेंगे। कोटेदारों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्हें समय से खाद्यान्न वितरण के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। घटतौली पर भी पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।  
विज्ञापन


कोटेदारों के 20 करोड़ भी जल्द मिलेंगे
कमिश्नर की पहल पर कोटेदारों के एक दशक से ज्यादा बकाये का भुगतान अब होने लगा है। मंडल के 5000 कोटेदारों का 10 साल का बकाया 43 करोड़ एक महीने के अंदर भुगतान कर दिया गया। मंडल में करीब 20-22 करोड़ रुपये का और कोटेदारों का बकाया रह गया है। कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही उसका भी भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटेदार भी जिम्मेदारी निभाएं: कमिश्नर
कमिश्नर ने बताया कि किसी भी कोटेदार को भुगतान में यदि दिक्कत हो तो वह सीधे उनसे मिल सकते हैं। संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि सरकार, कोटेदारों की की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे भी अपने हिस्से का काम निष्ठा और ईमानदारी से करें। किसी के खिलाफ शिकायत नहीं आनी चाहिए। वर्ना जांच कराकर उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed