फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   College attendant committed suicide by jumping in front of train in Deoria

देवरिया: कॉलेज के परिचारक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सीमा विवाद में तीन घंटे पड़ा रहा शव

Tue, 03 Aug 2021 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Aug 2021 05:13 PM IST
सार

सीमा विवाद में तीन घंटे पड़ा रहा शव, लोगों ने जताया रोष।

विज्ञापन
College attendant committed suicide by jumping in front of train in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में भटनी वाराणसी रेल खंड के तुर्तीपार स्टेशन से सौ मीटर दक्षिण एक कॉलेज के परिचारक ने मंगलवार की सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सीमा विवाद में तीन घंटे तक शव पड़ा रहा। बाद में पहुंची लार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी राजकुमार गौड़ (47) रेवली इंटर कालेज में परिचारक थे। पैसों की तंगी से आए दिन परिवार में कलह होती थी। राजकुमार गौड़ सुबह घर से टहलने के लिए निकले। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह मुंबई को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के सामने कूद गए। उनका सिर धड़ से अलग हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने घटनास्थल लार में होने की बात कही और लार पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। धकपुरा गांव निवासी महानंद मिश्रा ने शव की पहचान की। सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के तीन पुत्र हैं। धर्मेंद्र, मंजेश, गजेंद्र व पत्नी ज्ञांती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विवाद के कारण तीन घंटे बाद पहुंचीं लार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार पांडेय ने लार पुलिस के विलंब से आने पर नाराजगी जताई।

लार एसओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि सीमा विवाद नहीं था। परिचारक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed