{"_id":"5f759add2a0444593d3d3b09","slug":"coaching-operator-accused-of-molestation-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था कोचिंग संचालक, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था कोचिंग संचालक, भेजा गया जेल
Thu, 01 Oct 2020 02:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी कोचिंग संचालक राहुल गुप्ता को पुलिस ने बुधवार को जेल भिजवा दिया। आरोपी एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास कोचिंग सेंटर चलाता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। जांच में मामला सही पाए जाने पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बशारतपुर, सुड़िया कुंआ निवासी एक शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दो बेटियां व दो बेटे और भाई के बेटे पास में ही घर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले राहुल गुप्ता के पास पढ़ने जाते थे।
विज्ञापन
आरोप है कि राहुल छात्रों के सामने ही लड़कियों से अश्लील हरकत करता था। घरवालों से बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि वह बेटी और भतीजे को मोबाइल फोन पर जबरन अश्लील वीडियो दिखाता था।
विज्ञापन