{"_id":"65a75da67971c17f6d0cde77","slug":"cm-yogi-wrote-slogans-by-making-kamal-flower-on-wall-of-shri-vishwakarma-bhagwan-panchayat-temple-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, चुनाव में जीत के लिए मजबूत बूथ और मतदाताओं से संवाद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, चुनाव में जीत के लिए मजबूत बूथ और मतदाताओं से संवाद जरूरी
Wed, 17 Jan 2024 10:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:25 AM IST
सार
भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित दीवार लेखन अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान को भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है।
विज्ञापन
जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ कमल का फूल बनाकर करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक बार मोदी सरकार, इस बार भाजपा चार सौ पार’ के स्लोगन के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के लिए हर बूथ को मजबूत करना होगा।
बूथ जितना मजबूत होगा और मतदाताओं से हमारा संवाद जितना बेहतर होगा, हमारे प्रत्याशी उतने ही भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। इस दौरान योगी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शुरू दीवार लेखन अभियान के तहत जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा भगवान पंचायत मंदिर की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और स्लोगन लिखा।
भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित दीवार लेखन अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान को भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मतदाताओं से संवाद के कार्यक्रम होने हैं। चुनाव से पूर्व प्रदेश में तीन बड़ी रैलियां होनी है।
विज्ञापन
इन आयोजनों के मद्देनजर दीवार लेखन अभियान बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, सभी पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों को इसमें पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी होगी। जहां भी स्पेस दिखे वहां कमल का फूल बनाकर दोनों स्लोगन (फिर एक बार मोदी सरकार और इस बार लक्ष्य चार सौ पार) लिखे जाने चाहिए। किसी की निजी संपत्ति पर लिखने से पूर्व उसकी अनुमति जरूर ले ली जाए। प्रयास हो कि कोई भी स्पेस स्लोगन से खाली न रहे।