फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will issue special cover on aquatic creatures from Gorakhpur zoo

गोरखपुर: CM योगी चिड़ियाघर से जारी करेंगे जलीय जीव पर स्पेशल कवर, बाड़े में छोड़ेंगे सफेद बाघिन

Wed, 05 Oct 2022 10:15 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Oct 2022 10:15 AM IST
सार

चिड़ियाघर में 35 एकड़ का वेटलैंड क्षेत्र है। प्रदेश में पहला चिड़ियाघर है, जहां इतने बड़े क्षेत्रफल में वेटलैंड फैला है। गोरखपुर चिड़ियाघर प्रदेश का इकलौता ऐसा चिड़ियाघर है, जिसके पास 34 एकड़ का प्राकृतिक वेटलैंड है। ठंड की शुरुआत के साथ इस वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों का दल उतर आता है।

विज्ञापन
CM Yogi will issue special cover on aquatic creatures from Gorakhpur zoo
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दशहरे के दिन वाइल्ड लाइफ पर स्पेशल कवर जारी कर सकते हैं। तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। चिड़ियाघर के अंदर 35 एकड़ क्षेत्रफल में फैले वेटलैंड में रहने वाले जलीय जीवों का स्पेशल कवर होगा। इससे पहले चिड़ियाघर जाकर मुख्यमंत्री सफेद बाघिन को बाड़े में छोड़ेंगे। वहीं, रेस्क्यू कर आए दो तेंदुए के शावकों का नाम भी रखेंगे। इसे लेकर चिड़ियाघर प्रबंधन काफी उत्साहित है।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में 35 एकड़ का वेटलैंड क्षेत्र है। प्रदेश में पहला चिड़ियाघर है, जहां इतने बड़े क्षेत्रफल में वेटलैंड फैला है। गोरखपुर चिड़ियाघर प्रदेश का इकलौता ऐसा चिड़ियाघर है, जिसके पास 34 एकड़ का प्राकृतिक वेटलैंड है। ठंड की शुरुआत के साथ इस वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों का दल उतर आता है।
विज्ञापन


इससे इसका महत्व बढ़ जाता है। पिछली ठंड में पक्षी लिटिल कारमोरेंट(जलकाग), लेसर एडजूटेंट, व्हीस्लिंग डक, नाइट हेरान जैसे दुर्लभ परिंदे वेटलैंड में उतरे थे।ये परिंदे अपनी चहचहाहट व अपनी मौजूदगी से चिड़ियाघर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी वेटलैंड में रहने वाले जलीय जीवों पर स्पेशल कवर जारी करेंगे। इससे चिड़ियाघर का महत्व बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: विजयदशमी के दिन सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी फरियाद
 

चिड़ियाघर और वेटलैंड की पहचान बढ़ेगी

स्पेशल कवर जारी होने के बाद विदेश में भी चिड़ियाघर की धाक जम जाएगी। जैसे, विदेश में गोरखपुर से कोई पार्सल भेजना हुआ तो पार्सल करने वाला चिड़ियाघर स्पेशल कवर से उसे स्पीड पोस्ट से उसे भेज सकेगा। 25 रुपये में कवर मिलेगा, जबकि उसपर पांच या दस रूपये का डाक टिकट लगाकर उसे भेजा जा सकेगा। ऐसे पार्सल से जरिए विदेश मे चिड़ियाघर और उसका वेटलैंड भेजा जा सकेगा।

योगी आज छोड़ेंगे सफेद बाघ, तेंदुओं का करेंगे नामकरण
योगी आदित्यनाथ बुधवार को चिड़ियाघर में सफेद बाघ को बाड़े में छोड़ेंगे। लगभग डेढ़ माह पहले इन्हें चिड़ियाघर लाया गया था। पहले उन्हें पशु अस्पताल में रखा गया था। इसके बाद बाड़े के क्राल में। योगी क्राल और बाड़े के बीच की बाउंड्री खोलकर उसे बाड़े में छोड़ेंगे। इसके अलावा दो तेंदुओं के शावकों का नामकरण भी करेंगे।

इसकी तैयारी तीन दिन पहले से शुरू हो गई थी। दोनों तेंदुओं को रेस्क्यू कर चिड़ियाघर में लाया गया था। यहां के परिवेश में उन्हें बेहतर माहौल मिल रहा है। ऐसे में उन्हें अब यहीं रखा जाएगा। योगी आदित्यनाथ इन दोनों शावकों का नामकरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed