फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will give gift of employment and industrial investment to Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर को रोजगार और औद्योगिक निवेश की सौगात देंगे सीएम योगी, पांच हजार लोगों को मिलेगा काम

Fri, 25 Nov 2022 03:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Nov 2022 03:51 PM IST
सार

गीडा की स्थापना 33 वर्ष पहले 30 नवंबर 1989 में हुई थी। वर्तमान में 33 सेक्टर में विकसित गीडा क्षेत्र में करीब 600 औद्योगिक इकाइयां उत्पादनरत हैं। इनके जरिये करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है। औद्योगिक इकाइयों के अलावा यहां 20 शिक्षण संस्थान भी हैं।

विज्ञापन
CM Yogi will give gift of employment and industrial investment to Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस पर गोरखपुर को औद्योगिक निवेश और रोजगार की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री करीब 500 करोड़ रुपये के रेडीमेड गारमेंट पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स और प्लास्टिक पार्क का शिलान्यास करेंगे। साथ ही गीडा के विभिन्न सेक्टरों में होने वाले करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

विज्ञापन


गीडा की स्थापना 33 वर्ष पहले 30 नवंबर 1989 में हुई थी। वर्तमान में 33 सेक्टर में विकसित गीडा क्षेत्र में करीब 600 औद्योगिक इकाइयां उत्पादनरत हैं। इनके जरिये करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है। औद्योगिक इकाइयों के अलावा यहां 20 शिक्षण संस्थान भी हैं। इसी कड़ी में अब प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स बन रहा है। रेडीमेड गारमेंट के गोरखपुर के ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना में शामिल होने के बाद प्रदेश सरकार ने गीडा में 25 एकड़ में रेडीमेड गारमेंट पार्क के अलावा फ्लैटेड फैक्ट्री जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 13 में 2.68 एकड़ क्षेत्रफल में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण किया जाना है। चार मंजिला इमारत में 80 इकाइयां स्थापित होंगी। 40 मार्केटिंग आउटलेट भी बन सकेंगे। इस परियोजना पर करीब 33 करोड़ 92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि पीएम गति शक्ति योजना के तहत स्वीकृत हुई है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत 12 करोड़ रुपये अलग से देगी। फ्लैटेड फैक्ट्री शुरू होने के बाद दो हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्लास्टिक पार्क में मिलेगा पांच हजार लोगों को रोजगार

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत 88 एकड़ क्षेत्रफल में बहुउद्देश्यीय प्लास्टिक पार्क को केंद्र सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है। इसमें करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्लास्टिक पार्क प्रोजेक्ट में करीब 125 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें परियोजना की निर्माण लागत 69.58 करोड़ रुपये में से पचास फीसदी यानी 34.79 करोड़ रुपये भारत सरकार की तरफ से अनुदान के रूप में स्वीकृत है। प्लास्टिक पार्क में विभिन्न प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण एवं पैकेजिंग की इकाइयां लगेंगी।

पेप्सिको की बॉटलिंग प्लांट समेत अन्य कई बड़ी यूनिट भी लगेंगी
आने वाले दिनों में विश्व प्रसिद्ध कंपनी पेप्सिको के बाटलिंग प्लांट समेत कई बड़ी यूनिट भी गीडा में लगेंगी। पेप्सिको की फ्रेंचाइजी की तरफ से बाटलिंग प्लांट के लिए 1071.28 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस प्लांट में करीब 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, मेसर्स केयान डिस्टलरीज की तरफ से 702 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसमें 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

118.3 करोड़ रुपये के मेसर्स सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लिमिटेड में भी 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स तत्वा प्लास्टिक्स पाइप्स प्रा. लिमिटेड, मेसर्स क्वार्ट्ज ओवलवेयर, मेसर्स आदित्या मोटर प्रा. लिमिटेड क्रमश: 102.3 करोड़, 50 करोड़ तथा 20 करोड़ रुपये का निवेश कर रहें हैं। इन फैक्ट्रियों में क्रमश: 110, 410 और 400 लोगों को रोजगार मिलेगा।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि 30 नवंबर को गीडा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री का शिलान्यास प्रस्तावित है। इसके अलावा 200 करोड़ रुपये के बुनियादी विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कराने की भी तैयारी है। औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की दृष्टि से गीडा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed