{"_id":"62039de8437be7160b2bcd5b","slug":"cm-yogi-nomination-process-completed-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सीएम योगी की नामांकन प्रक्रिया पूरी, सामाजिक एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सीएम योगी की नामांकन प्रक्रिया पूरी, सामाजिक एकता का दिया संदेश
Wed, 09 Feb 2022 04:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Feb 2022 04:26 PM IST
सार
चार फरवरी को सीएम योगी के साथ पर्चा दाखिला में प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे विश्वनाथ प्रसाद अनुसूचित जाति से आते हैं जबकि सुरेंद्र कुमार अग्रवाल वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मंगलवार को बतौर प्रस्तावक नामांकन पत्र दाखिल करने वाले डॉ मंगलेश श्रीवास्तव कायस्थ समाज में खासे लोकप्रिय हैं। जबकि बुधवार को चौथा सेट खुद जाकर जमा करने वाले प्रस्तावक मंकेश्वर पांडेय ब्राह्मण समाज से आते हैं।
विज्ञापन
सदर विधानसभा से योगी आदित्यनाथ का चौथा सेठ पर्चा दाखिला करते मनकेश्वर नाथ पांडे, अरुण सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में गोरखपुर शहर की सीट सुर्खियों में है। कारण, इस सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को उनकी नामांकन प्रक्रिया सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए पूर्ण हुई। चार सेट में हुए पर्चा दाखिला में समाज के अमूमन हर वर्ग का प्रतिनिधित्व दिखा है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार, एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में ही नामांकन पत्र जमा कर सकता है। दो अलग-अलग प्रस्तावकों उद्यमी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल और रैदास मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद के साथ सीएम योगी चार फरवरी को दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी निभाने चले गए। मंगलवार को मशहूर पैथॉलॉजिस्ट डॉ मंगलेश श्रीवास्तव तो बुधवार को शिक्षाविद और समाजसेवी मंकेश्वर पांडेय ने प्रस्तावक बनकर खुद योगी का पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
मालूम हो कि मंकेश्वर पांडेय महात्मा गांधी इंटर एवं पीजी कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों को संचालित करने वाली संस्था, नेशनल एजुकेशनल सोसायटी के सचिव हैं। विधानसभा चुनाव में सीएम योगी के लिए बतौर प्रस्तावक पर्चा जमा करने के बाद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावक बनना उनके लिए और यहां के शिक्षा जगत के लिए गर्व व सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी जी ने सदैव गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार समाज के सभी वर्गों के लोगों को बिना भेदभाव सम्मान दिया है। उनके नामांकन की प्रक्रिया में भी सभी वर्गों को सम्मानित होने का अवसर मिला है।
बता दें कि चार फरवरी को सीएम योगी के साथ पर्चा दाखिला में प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे विश्वनाथ प्रसाद अनुसूचित जाति से आते हैं जबकि सुरेंद्र कुमार अग्रवाल वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मंगलवार को बतौर प्रस्तावक नामांकन पत्र दाखिल करने वाले डॉ मंगलेश श्रीवास्तव कायस्थ समाज में खासे लोकप्रिय हैं। जबकि बुधवार को चौथा सेट खुद जाकर जमा करने वाले प्रस्तावक मंकेश्वर पांडेय ब्राह्मण समाज से आते हैं।
विधानसभा चुनाव में ओबीसी से आने वाले डॉ अरुण कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए इलेक्शन एजेंट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस तरह समाज की सभी जातियों की भूमिका सीएम योगी के चुनाव में समरसता का विशिष्ट संदेश दे रही है।