{"_id":"64e35bd548500ebdb90343d4","slug":"cm-yogi-flagged-off-17-vehicles-including-two-road-sweeping-machines-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम योगी ने दो रोड स्वीपिंग मशीन समेत 18 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- चमकेगा गोरखपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम योगी ने दो रोड स्वीपिंग मशीन समेत 18 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- चमकेगा गोरखपुर
Tue, 22 Aug 2023 10:28 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:28 AM IST
सार
रोड स्वीपिंग मशीन से एक घंटे में एक से डेढ़ किलोमीटर तक का सफर तय करते हुए सफाई की जा सकती है। वैक्यूम क्लीनर के जरिए ये मशीन सड़क किनारे फुटपाथ के साथ-साथ जमा होने वाले कचरे को भी उठाएगा। सफाई के दौरान धूल भी नहीं उड़ने देगी, क्योंकि साथ-साथ पानी का छिड़काव भी होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अब शहर की सड़कों से धूल नहीं उड़ेगी। वहीं, दस नए वार्डाें में कूडा नियमित उठाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम के सफाई बेड़े में 18 वाहन शमिल हो गए। सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर से नगर निगम के इन सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें दो मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन, 15 ट्रैक्टर-ट्राली व एक मैजिक शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने नगर निगम प्रशासन को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अपेक्षा है कि शहर स्वच्छता के नए मानक स्थापित करेगा। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) में गोरखपुर शहर को भी सम्मिलित किया गया है। इसके तहत सड़क की सफाई के साथ ही पटरियों पर इंटरलाकिंग जगह-जगह पौधारोपण आदि किया जा रहा है। झाड़ू लगाने पर सड़क की धूल उड़ती है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए नगर निगम ने दो मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन खरीदे हैं। इन वाहनों से सड़क की सफाई के साथ ही धूल भी इकट्ठा कर ली जाएगी। इससे धूल नहीं उड़ेगी। साथ ही कूड़ा उठान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15 नए ट्रैक्टर ट्रॉली व एक मैजिक का भी क्रय हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, इन गाड़ियों को अभी नए वार्डों में लगाया जाएगा। नगर निगम ने पिछले दिनों ही 10 नए वार्डों को जोड़ा है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इन गाड़ियों के आने से नगर निगम में साफ सफाई का बेड़ा पहले से और मजबूत हो जाएगा।
मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन की खूबियां
- ये मशीन 1 घंटे में 6 से 8 किमी तक सड़क की सफाई कर सकती है।
-मशीन सड़क में फैले हर प्रकार के कचरे को उठाने में सक्षम।
- मशीन से सड़क की सफाई के दौरान पानी का छिड़काव भी होगा, जिससे धूल नहीं उड़ेगी।
-छोटे कणों से लेकर 5 से 8 किलो तक के वजनी कूड़े को उठाने में सक्षम।
मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन की खूबियां
- ये मशीन 1 घंटे में 6 से 8 किमी तक सड़क की सफाई कर सकती है।
-मशीन सड़क में फैले हर प्रकार के कचरे को उठाने में सक्षम।
- मशीन से सड़क की सफाई के दौरान पानी का छिड़काव भी होगा, जिससे धूल नहीं उड़ेगी।
-छोटे कणों से लेकर 5 से 8 किलो तक के वजनी कूड़े को उठाने में सक्षम।