{"_id":"60711cd78ebc3ed63c4bdb1e","slug":"cm-yogi-adityanath-will-review-of-corona-control-in-brd-medical-college-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में करेंगे कोरोना नियंत्रण की समीक्षा, मंडल के सभी जिलों के अधिकारी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में करेंगे कोरोना नियंत्रण की समीक्षा, मंडल के सभी जिलों के अधिकारी होंगे शामिल
Sat, 10 Apr 2021 09:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Apr 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभागार में कोरोना नियंत्रण के लिए अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा करेंगे। इसमें गोरखपुर मंडल के जिले गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री मंडल के जिलों में इलाज की व्यवस्था, कोविड अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों, दवाओं, मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन उपलब्धता, एल-2 और एल-3 श्रेणी अस्पतालों में वेन्टिलेटर, हाई फ्लो नेजल कैन्युला (एचएफएनसी) की उपलब्धता आदि की समीक्षा करेंगे। सभी जिलों में बनाए गए कोरोना और गेहूं खरीद के कंट्रोल रूम की कार्यशैली की जानकारी लेंगे। साथ ही वह कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन
बैठक में कमिश्नर, डीएम, सीडीओ, सीएमओ समेत मंडलीय और जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीएम जिले में कोविड-19 के संक्रमण के बीच चल रही गेहूं खरीद की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद शहर के किसी एक कंटेनमेंट जोन का भी निरीक्षण कर वहां के इंतजाम का जाएजा लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एल-3 श्रेणी के कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। यह अस्पताल फिलहाल 300 बेड की क्षमता पर चल रहा है। सीएम निरीक्षण के दौरान मरीजों से फीडबैक भी लेंगे। उसके बाद बीआरडी प्रबंधन के साथ बैठक करेंगे।