{"_id":"5ff047078ebc3e3e7f0669f4","slug":"cm-yogi-adityanath-announced-date-of-corona-vaccine-for-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति तक यूपी की जनता के लिए आ जाएगी वैक्सीन: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति तक यूपी की जनता के लिए आ जाएगी वैक्सीन: सीएम योगी
Sat, 02 Jan 2021 06:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Jan 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं को 9.08 करोड़ की लागत से कलेक्ट्रेट एवं सदर तहसील में बनने वाले अधिवक्ता चैंबर भवन का तोहफा दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों भवनों की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री दो दिनों में कैम्पियरगंज, सहजनवां और बांसगांव में भी अधिवक्ता चैंबर भवन का शिलान्यास करेंगे।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड से जंग में सहयोग के लिए अधिवक्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग के चलते ही आज कोरोना से जंग में प्रदेश को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। पांच जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई-रन हो रहा है।
विज्ञापन
सब कुछ अपेक्षानुरूप रहा तो मकर संक्रांति तक देश और प्रदेश की जनता के लिए हम वैक्सीन लेकर आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से अधिवक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं भी गिनाई और आगे भी यह सिलसिला जारी रहने का आश्वासन दिया।
उन्होंने अधिवक्ता भवन के निर्माण की परिस्थितियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह इस भवन में बन रहे अधिवक्ताओं के चैंबर को महज एक चैंबर की तरह नहीं देखना चाहिए। यह आम आदमी को न्याय दिलाने और इसे लेकर विश्वास का चैंबर को होगा।
उन्होंने कहा कि टूटे खपड़े के भवन और जर्जर झोपड़ी में अपने वकील को देखकर कई बार आमजन का न्याय को लेकर विश्वास डगमगा जाता है। चैंबर में अधिवक्ता को देख न्याय को लेकर उसका विश्वास अडिग हो जाएगा।