फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi adityanath announced date of corona vaccine for public

मकर संक्रांति तक यूपी की जनता के लिए आ जाएगी वैक्सीन: सीएम योगी

Sat, 02 Jan 2021 06:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Jan 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath announced date of corona vaccine for public
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं को 9.08 करोड़ की लागत से कलेक्ट्रेट एवं सदर तहसील में बनने वाले अधिवक्ता चैंबर भवन का तोहफा दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों भवनों की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री दो दिनों में कैम्पियरगंज, सहजनवां और बांसगांव में भी अधिवक्ता चैंबर भवन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड से जंग में सहयोग के लिए अधिवक्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग के चलते ही आज कोरोना से जंग में प्रदेश को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। पांच जनवरी को  प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई-रन हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ अपेक्षानुरूप रहा तो मकर संक्रांति तक देश और प्रदेश की जनता के लिए हम वैक्सीन लेकर आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से अधिवक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं भी गिनाई और आगे भी यह सिलसिला जारी रहने का आश्वासन दिया।


उन्होंने अधिवक्ता भवन के निर्माण की परिस्थितियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह इस भवन में बन रहे अधिवक्ताओं के चैंबर को महज एक चैंबर की तरह नहीं देखना चाहिए। यह आम आदमी को न्याय दिलाने और इसे लेकर विश्वास का चैंबर को होगा।

उन्होंने कहा कि टूटे खपड़े के भवन और जर्जर झोपड़ी में अपने वकील को देखकर कई बार आमजन का न्याय को लेकर विश्वास डगमगा जाता है। चैंबर में अधिवक्ता को देख न्याय को लेकर उसका विश्वास अडिग हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed