फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM City Gorakhpur roads and parks will be known as great men

खुशखबर: अब महापुरुषों के नाम से जानी जाएंगी सीएम सिटी की 29 सड़कें और पार्क, निगम कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

Wed, 27 Oct 2021 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Oct 2021 12:16 PM IST
सार

बैठक में सबसे पहले मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री दिसंबर महीने में 950 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीवर लाइन की योजना का लोकार्पण और शिलान्यास दोनों होगा।

विज्ञापन
CM City Gorakhpur roads and parks will be known as great men
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई। शहर की 29 सड़कों और पार्क के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने को लेकर सहमति बनी है। शक्तिनगर वार्ड स्थित पार्क को अब ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के नाम से जाना जाएगा। वहीं, विभिन्न थानों और सड़कों पर खड़ी निष्प्रयोज्य गाड़ियों को नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस की मदद से जब्त कर नीलाम करेगा।  
विज्ञापन


बैठक में सबसे पहले मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री दिसंबर महीने में 950 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीवर लाइन की योजना का लोकार्पण और शिलान्यास दोनों होगा। साथ ही मेयर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि जो भी टेंडर निकले हैं, उनका वर्क ऑर्डर 10 नवंबर तक जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन

 
नई स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट नहीं तलाशने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
बैठक के दौरान सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने प्रत्येक वार्ड में 30-30 नई स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट नहीं चिह्नित होने पर नाराजगी जताई। इससे सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए कहा कि इसका अनुपालन जल्द होना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि दिवाली का त्योहार आ रहा है। ऐसे में सड़कें अंधेरे में नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खराब पड़ी गाड़ियों के नीलाम न होने पर नाराज हुए मेयर
मेयर ने गैराज और स्टोर में निष्प्रयोज्य गाड़ियों को नीलाम नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दो साल से इसे लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं, मगर अनदेखी की जा रही है। इन गाड़ियों के पार्ट्स गायब हो रहे हैं और मच्छरों को रहने का ठिकाना मिल रहा है। उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने विभिन्न थानों और प्रमुख सड़कों पर खराब और निष्प्रयोज्य गाड़ियों को हटाने की मांग रखी। उपसभापति ने कहा कि गाड़ियों से न सिर्फ अतिक्रमण हो रहा है, बल्कि सफाई व्यवस्था भी बाधित हो रही है। इसपर नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि  ट्रैफिक पुलिस की मदद से इन गाड़ियों को जब्त कर नीलाम करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

वरीयता और अतिक्रमण का भी उठा मुद्दा

CM City Gorakhpur roads and parks will be known as great men
मेयर सीताराम जायसवाल - फोटो : अमर उजाला।
जियाउल इस्लाम ने पार्षद वरीयता के नाम पर मिलने वाले फंड को लेकर आपत्ति दर्ज की। उन्होंने वरीयता शब्द से आपत्ति दर्ज कराई। इसी तरह शक्तिनगर पार्षद आलोक सिंह विशेन ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। साथ ही कुछ सदस्यों ने जर्जर ठेला गाड़ियों का भी मुद्दा उठाया। नगर आयुक्त ने कहा कि चार क्विंटल लोहे की चादर है। ठेलों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करा दी जाएगी।
 
सफाई कर्मियों की कम संख्या पर उपसभापति ने जताई आपत्ति
उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने वार्डों में मानक से कम सफाई कर्मचारियों की तैनाती पर आपत्ति जताई। इसका सभी पार्षदों ने समर्थन किया। उपसभापति ने कहा कि जनसंख्या घनत्व और एरिया के हिसाब से हर वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या का निर्धारण किया गया था, मगर उस अनुपात में कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। ऐसे में सफाई को लेकर शिकायत आती है। नगर आयुक्त ने तय मानक पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती का आश्वासन दिया है।
 
इन सड़कों और पार्क का हुआ नामकरण
  • शक्तिनगर के मुख्य पार्क का नाम ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के नाम पर होगा
  • मेडिकल कॉलेज मुख्य मार्ग से लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर तक की सड़क का नाम डॉ. अशोक कुमार गांगुली के नाम पर होगा।
  • शक्तिनगर में गोड़धोईया नाला, धर्मपुर में टीचर्स कालोनी धर्मपुर तक की सड़क समाजसेवी व अध्यापक स्व. हरिशरण त्रिपाठी के नाम होगा।
  • बिछिया रेलवे कालोनी की मैत्रीपुरम में नगर निगम पार्क का नाम पूर्व पार्षद स्व. अरुण कुमार मिश्रा के नाम पर होगा।
  • झरना टोला में मुहल्ला लालगंज में बेचन पासवान के मकान से रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सड़क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मल्लू साहू के नाम होगा।
  • जनप्रिय विहार में कालोनी पार्क का नाम स्वामी विवेकानंद होगा। एक अन्य पार्क सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम होगा।
  • धर्मशाला बाजार में धर्मशाला बाजार चौक का नाम श्री गुरुनानक चौक होगा।
  • विस्तार नगर तुलसी राय के मकान के सामने पार्क का नामकरण परशुराम पार्क किया गया
  • जगेसर पासी चौराहे से जनप्रिय विहार मोड़ तक के मार्ग का नाम समाजसेवी स्व. डॉ. गुरू प्रसाद मेढ़ के नाम होगा।
  • विस्तार नगर में अनिल त्रिपाठी के मकान के सामने के पार्क का नाम सुदामा पार्क होगा
  • विकास नगर में पोस्ट आफिस के सामने के पार्क का नाम भगवान चित्रगुप्त होगा।
  • हांसूपुर में श्रीचंद कुशवाहा के मकान से प्रभु गैस वाले के मकान तक की सड़क का नाम स्व. लेफ्टीनेंट कमांडर आशीष कुमार कुशवाहा के नाम पर होगा।
  • हांसूपुर में पवन केडिया के मकान के पास की गली को पूर्व प्रधानाचार्य कैलाश प्रसाद के नाम पर किया गया।
  • शिवपुर सहबाजगंज में कमला कॉम्प्लेक्स, पादरी बाजार से नहर रोड तक की सड़क का नाम पूर्व विधायक स्व.जगदीश लाल श्रीवास्तव के नाम पर होगा।
  • लच्छीपुर में वीर बहादुर मेमोरियल महिला महाविद्यालय औद्योगिक क्षेत्र का तिराहा अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह के नाम से जाना जाएगा।
  • कुबेर अस्पताल से लेकर खरे आटा चक्की तक की सड़क का नाम प्रमुख छायाकार एवं ललित कला अकादमी के सदस्य स्व. राजीव केतन के नाम पर होगा।
  • स्पोर्ट्स कालेज के पीछे, राप्तीनगर फेज-4 में राधेश्याम रावत (पार्षद) एवं अरविंद सिंह के मकान के सामने के पार्क का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्म भूषण रानी गाईदिन्ल्यू के नाम पर होगा।
  • आजाद चौक से डोमवा ढाला तक के मार्ग का नाम महर्षि कश्यप ऋषि मार्ग होगा
  • पुर्दिलपुर में सुमेर सागर रोड स्थित गौतम होटल की बगल की गली का नाम डॉ. आरके सिंह लेन किया गया
  • मियां बाजार में गंगा गैस सर्विस से हट्ठी माता मंदिर तिराहे तक की सड़क का नाम समाजसेवी स्व. पुट्टो देवी के नाम पर होगा
  • दीवान बाजार में नई कालोनी स्थित पार्क का नाम समाजसेवी स्व. रामरक्षा पांडेय के नाम पर होगा
  • तुर्कमानपुर में कब्रिस्तान के बगल का नाम अध्यापक हृषिकेश यादव के नाम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed