{"_id":"667b6711bd2a08b0310f4ba7","slug":"cm-can-inspect-the-works-of-goraksh-enclave-and-ring-road-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-601113-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरक्ष एंक्लेव व रिंग रोड के कार्यों का आज निरीक्षण कर सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरक्ष एंक्लेव व रिंग रोड के कार्यों का आज निरीक्षण कर सकते हैं सीएम
Wed, 26 Jun 2024 06:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को रामगढ़ताल रिंग रोड और गोरक्ष एंक्लेव आवासीय योजना के कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। उनके प्रस्तावित निरीक्षण की जानकारी होने के बाद जीडीए मंगलवार को तैयारी में जुट गया। हालांकि किसी भी अधिकारी ने सीएम के निरीक्षण करने की पुष्टि नहीं की है।
रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक और कुनराघाट से सहारा इस्टेट तक टू लेन सड़क बनाई जा रही है। 6.66 किलोमीटर लंबाई के रिंग रोड का निर्माण करीब 44 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इसमें 2.66 किलोमीटर सड़क पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक बन रही है। इस सड़क का काम अंतिम चरण में है। रामगढ़ताल की तरफ बोल्डर बिछाने के साथ रोड पर बजरी बिछा कर उसे दबाने का काम किया जा रहा है। इस रिंग रोड का जुलाई 2023 में मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था। यह सड़क करीब नौ मीटर चौड़ी बनाई जा रही है।
वहीं जीडीए ने रामगढ़ताल के किनारे स्थित चंपा देवी पार्क के पास गोरक्ष एंक्लेव नाम से आवासीय योजना लांच कर रखा है। इसमें कुल 86 फ्लैट बनाए जाने हैं। जीडीए की इस आवासीय योजना में लोगों ने बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई थी। पहली बार में सभी फ्लैट बुक हो गए थे। आवासीय योजना में टू बीएचके के 40, थ्री बीएचके के 42 और फोर बीएचके के चार मिलाकर कुल 86 फ्लैट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनकी कीमत 52 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ 20 लाख रुपये तक है। फ्लैट में प्रवेश के लिए ढाई मीटर चौड़ा बरामदा दिया जा रहा है। इस आवासीय परियोजना के साल के अंत में दिसंबर तक पूरा हो जाने का अनुमान है।