फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Class 8 student dies after being hit by vehicle in Siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: वाहन की चपेट से कक्षा आठ के छात्र की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 22 Nov 2021 05:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 05:41 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बांसी कोतवाली क्षेत्र के सहजी बेलबनवा गांव के पास दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
Class 8 student dies after being hit by vehicle in Siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के सहजी बेलबनवा गांव के पास इटवा रोड पर सोमवार को साइकिल सवार कक्षा आठ के छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी जख्मी हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे साथी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के सहजी बेलबनवा निवासी आठवीं का छात्र अखिलेश निषाद (12) पुत्र बृजराज निषाद व राहुल (11) पुत्र जयकुमार सुबह साइकिल से निकले थे। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर दोनों साइकिल से जा रहे थे। वह इटवा-बांसी रोड पर थे कि किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अखिलेश निषाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल का इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल बांसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed