{"_id":"5eecbcb29688d50d4c7bc9b8","slug":"children-of-migrant-laborers-will-also-get-free-admission-in-private-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी मिलेगा प्राइवेट स्कूल में मुफ्त प्रवेश, ऐसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी मिलेगा प्राइवेट स्कूल में मुफ्त प्रवेश, ऐसे करना होगा आवेदन
Fri, 19 Jun 2020 06:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट की वजह से घर लौटे प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूल में मुफ्त प्रवेश का मौका मिलेगा। उन्हें बस शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत ऑनलाइन प्रवेश के लिए rte25.upsdc.gov.in पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 15 जुलाई को लॉटरी के जरिए स्कूल का आवंटन होगा। 30 जुलाई तक चयनित बच्चों को स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित कराना होगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, नगर शिक्षा अधिकारी को आरटीई के तहत प्रवेश के लिए प्रवासी मजदूरों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों को शासन की मंशा के मुताबिक निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश दिलाया जाता है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी की वजह कई प्रवासी मजदूर अपना काम धंधा, बच्चों की पढ़ाई को छोड़कर घरों को वापस लौटे हैं। ऐसे में उनके बच्चे भी आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के बच्चों को जागरूक कर उन्हें आरटीई के तहत आवेेदन किया जा रहा है। इससे अच्छे स्कूल में पढ़ने का सपना उन बच्चों का फिर साकार होगा।