{"_id":"613caca88ebc3eb6d97d127f","slug":"child-whom-police-kept-searching-all-night-found-roaming-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जिस बच्चे को रातभर खोजती रही पुलिस, सुबह गांव में घूमता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जिस बच्चे को रातभर खोजती रही पुलिस, सुबह गांव में घूमता मिला
Sat, 11 Sep 2021 06:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:48 PM IST
सार
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर में लापता हो गया था पांच वर्षीय बालक, एसपी नार्थ की अगुवाई में रात भर बालक की तलाश के लिए लगी पुलिस टीमें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सौनौरा बुजुर्ग गांव से लापता हुआ पांच वर्षीय बालक शनिवार की सुबह गांव में ही मिल गया। इस बालक के लापता होने की सूचना पर रात में गांव में कई पुलिस अफसर पहुंच गए थे। बच्चे के सकुशल मिल जाने पर परिजनों के साथ-साथ अफसरों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी बैजनाथ मौर्या का पांच वर्षीय पुत्र अभासू शुक्रवार की दोपहर में दरवाजे पर खेलते समय कहीं गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रात में पुलिस को सूचना दी। कुछ दिन पहले ही एक लापता बालक के हत्या की घटना हो चुकी है, जिससे सहमे पुलिस प्रशासन ने तत्परती बरती।
विज्ञापन
एसओ कैम्पियरगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रात में ही पुलिस टीम गांव पहुंची और हर संभावित जगह खोजबीन की गई। चौतरफा दबाव पड़ा तो सुबह छह बजे लापता बच्चा गांव में ही घूमते हुए अपने घर पहुंच गया। बच्चे के सकुशल मिल जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन