फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chairman assaulted, case filed against four

Gorakhpur News: चेयरमैन के साथ मारपीट, चार पर केस दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chairman assaulted, case filed against four
- सिकरीगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

धुरियापार। नगर उरूवा के चेयरमैन रामफेर कन्नौजिया के साथ सोमवार की रात शादी समारोह में कुछ लोगों ने मारपीट की। अध्यक्ष ने टाडी गांव के लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उरूवा चेयरमैन रामफेर कन्नौजिया ने पुलिस तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह गांव के प्रमोद सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। समारोह में कुछ लोगों के साथ बातचीत कर ही रहे थे कि तभी सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टाडी निवासी कुछ लोग वहां पहुंचे और उनपर हमला कर दिया। रामफेर का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

उरूवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामदेव चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed