फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Census 2027: Workshop on preparations for the second phase to be held in Lucknow on the 16th.

जनगणना-2027 : दूसरे चरण की तैयारियों पर 16 को लखनऊ में होगी कार्यशाला

Mon, 05 Oct 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Census 2027: Workshop on preparations for the second phase to be held in Lucknow on the 16th.
गोरखपुर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में होने वाली जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसके लिए 16 अक्तूबर को लखनऊ में नगर निगमों के अपर नगर आयुक्त (जनगणना) और नगर जनगणना अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें प्रगणक और सुपरवाइजर के प्रशिक्षण, कार्मिकों की उपलब्धता व नियुक्ति तथा निर्धारित समय-सीमा में जनगणना कार्य पूरा कराने की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रशिक्षण और समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


जनगणना कार्य निदेशालय, सेक्टर-जी अलीगंज लखनऊ के सभागार में 16 अक्तूबर की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यशाला होगी। गोरखपुर नगर निगम समेत सभी नगर निगमों से नगर जनगणना अधिकारी और अपर नगर आयुक्त (जनगणना) इसमें प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला में जनसंख्या गणना के दौरान अधिकारियों और फील्ड कार्मिकों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण की रूपरेखा, आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता और नियुक्ति तथा आंकड़ों के संकलन सहित अन्य कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने की रणनीति पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण के सफल और सुचारू संचालन के लिए राज्य स्तर पर विभिन्न तैयारियों की समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जा रही है। कार्यशाला में तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के साथ नगर निगम स्तर पर आने वाली संभावित दिक्कतों और उनके समाधान पर भी चर्चा की जाएगी। इससे जनगणना शुरू होने से पहले फील्ड स्तर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed