{"_id":"6824c942eafa967eb70ce131","slug":"cdo-shashwat-tripurari-inspected-works-going-on-under-mnrega-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: CDO शाश्वत त्रिपुरारी ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण, बोले- समय-समय पर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: CDO शाश्वत त्रिपुरारी ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण, बोले- समय-समय पर होगी जांच
Wed, 14 May 2025 10:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 14 May 2025 10:18 PM IST
सार
सीडीओ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि मनरेगा कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या ढील को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करें।
विज्ञापन
कार्यों को परखते सीडीओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने विकासखंड खोराबार के ग्राम पंचायत लहसड़ी में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों मनरेगा केंद्र, खड़ंजा, वृक्षारोपण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों में अनियमितता और ढील अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों पर सीआईबी बोर्ड लगवाया जाए। मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीडीओ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि मनरेगा कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या ढील को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करें, सामग्री का सही उपयोग सुनिश्चित करें और श्रमिकों का भुगतान समय पर करें। इसके अतिरिक्त, सीडीओ ने मनरेगा कार्यों की निगरानी के लिए एक विशेष टीम भी गठित की है।
विज्ञापन
यह टीम समय-समय पर कार्यों की जांच करेगी और अनियमितताओं की रिपोर्ट करेगी। यह कदम मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचे और कार्यों की गुणवत्ता भी अच्छी रहे।
विज्ञापन