{"_id":"60f730f88ebc3e6d672697c4","slug":"cbse-check-the-school-s-recognition-before-the-child-s-admission-gorakhpur-city-news-gkp4026131194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: झूठी जानकारी देकर प्रवेश लेने वाले स्कूलों पर टेढी हुई निगाहें, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: झूठी जानकारी देकर प्रवेश लेने वाले स्कूलों पर टेढी हुई निगाहें, जानिए क्या है पूरा मामला
Wed, 21 Jul 2021 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:50 AM IST
सार
बोर्ड को शिकायत मिली थी कि कुछ स्कूल बगैर मान्यता के ही अपने संस्थान की वेबसाइट या बोर्ड पर सीबीएसई पैटर्न, एफिलिएशन (संबद्धता) सरीखी जानकारी देकर अभिभावकों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को दाखिला दिलाने से पूर्व स्कूल की मान्यता की जांच जरूर कर लें। बोर्ड को शिकायत मिली थी कि कुछ स्कूल बगैर मान्यता के ही अपने संस्थान की वेबसाइट या बोर्ड पर सीबीएसई पैटर्न, एफिलिएशन (संबद्धता) सरीखी जानकारी देकर अभिभावकों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। बोर्ड ने इस संबंध में जिले के 117 स्कूलों को आदेश भी जारी किया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अभिभावकों को झूठी जानकारी देकर बच्चों का दाखिला लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की योजना बना रहा है। बोर्ड ने ऐसे स्कूलों को चेतावनी भी दी है। कई अभिभावकों ने बोर्ड को शिकायत की थी कि जो स्कूल मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं या उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं या उन स्कूलों ने मान्यता के लिए आवेदन ही नहीं किया है, वे भी धड़ल्ले से अपने स्कूल की वेबसाइट पर बोर्ड का लोगो इस्तेमाल कर रहे हैं। वे स्कूल के विज्ञापनों में भी सीबीएसई से मान्यता हासिल करने का दावा कर रहे हैं जो नियमों के विपरीत है।
केवल मान्यता हासिल करने वाले स्कूल ही सीबीएसई के लोगो का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत हैं। जो स्कूल बिना अनुमति के बोर्ड के लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई होगी। - अजीत दीक्षित, जिला समन्वयक, सीबीएसई