{"_id":"5f6496258ebc3ef4781248ea","slug":"cbse-10th-and-12th-compartment-exam-admit-card-issued-download-by-cbse-nic-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: दसवीं और बारहवीं के कंपार्टमेंट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: दसवीं और बारहवीं के कंपार्टमेंट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Fri, 18 Sep 2020 04:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 22 सितंबर से प्रस्तावित कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी हो गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 28 मार्च तक गोरखपुर के सात केंद्रों पर होंगी। परीक्षा में 2500 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि परीक्षा को लेकर शासन की ओर से जारी गाइडलाइंस का शतप्रतिशत पालन होगा। हर विद्यार्थी को केंद्र पर एक घंटा पहले बुलाया गया है। विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। कोरोना संकट की वजह से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को मार्च में स्थगित कर दिया गया था। बाद में परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी थी, मगर कोरोना की बढ़ती दर को देखते हुए दोबारा पेपर के फैसले को स्थगित करते हुए औसत नंबरों के आधार पर परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
नवल्स एकेडमी राप्तीनगर, सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष चंद्र बोस नगर, रैंपस पब्लिक स्कूल, एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय एक और एफसीआई स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
उसके बाद होमपेज पर दिए लिंक पर क्लिक करें।
अधिसूचना के सामने दिए गए लिंक 'प्राइवेट उम्मीदवार' पर क्लिक करें।
खुले पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
क्षेत्र का चयन करें।
आवेदन संख्या, पिछले रोल नंबर और वर्ष या उम्मीदवार के नाम के माध्यम से आगे बढ़ें।
एडमिट कार्ड पेज पर ओपन होगा।
भविष्य के लिए प्रिंटआउट संभालकर रखें।
उसके बाद होमपेज पर दिए लिंक पर क्लिक करें।
अधिसूचना के सामने दिए गए लिंक 'प्राइवेट उम्मीदवार' पर क्लिक करें।
खुले पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
क्षेत्र का चयन करें।
आवेदन संख्या, पिछले रोल नंबर और वर्ष या उम्मीदवार के नाम के माध्यम से आगे बढ़ें।
एडमिट कार्ड पेज पर ओपन होगा।
भविष्य के लिए प्रिंटआउट संभालकर रखें।