{"_id":"613cbb388ebc3eb3bc3e79fe","slug":"case-registered-against-those-who-vandalized-pump-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पंप पर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज, पांच दिन पहले हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पंप पर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज, पांच दिन पहले हुई थी घटना
Sat, 11 Sep 2021 07:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:50 PM IST
सार
छह सितंबर की देर रात गुलरिहा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर की थी तोड़फोड़, सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत देने के बावजूद गुलरिहा पुलिस ने नहीं की कार्रवाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले में पंप के बंद होने के बाद डीजल भरवाने पहुंचे दो लोगों ने मना किए जाने पर तोड़फोड़ की और मशीन को नुकसान पहुंचाया। छह सितंबर की रात हुई इस घटना की शिकायत करने के बावजूद गुलरिहा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शनिवार को एडीजी अखिल कुमार के यहां पहुंचे। एडीजी के आदेश पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विश्वनारायण सिंह ने बताया कि संदीप सिंह का गुलरिहा थाना क्षेत्र के सखरुआ में किसान सेवा केंद्र महराजगंज नाम से पेट्रोलपंप है। ग्रामीण इलाके में बी क्लास पंप होने की वजह से रात साढ़े दस बजे के बाद डीजल-पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
संदीप सिंह ने बताया कि छह सितंबर की रात 11:10 बजे एक एसयूवी सवार दो युवक पंप पर पहुंचे। डीजल की मांग करने पर ने गार्ड और पंप मैनेजर ने बताया कि नियमानुसार डीजल सुबह पंप खुलने पर ही मिल पाएगा। इस पर दोनों अभद्रता करने लगे। प्रबंधक भाग कर केबिन में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन
लोहे के दरवाजे पर दोनों ने लात मारी, दरवाजा नहीं खुला तो दोनों मशीन के पास गए और नोजल निकाल कर जमीन पर पटक कर तोड़ डाले। दूसरे दिन ही गुलरिहा थाने में शिकायती पत्र और सबूत के तौर पर पंप की वीडियो फुटेज उपलब्ध कराई थी। चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से शिकायत की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शनिवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ एडीजी अखिल कुमार कार्यालय पहुंचे। एडीजी ने गुलरिहा थाने को तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया। गुलरिहा एसओ विनोद अग्निहोत्री का कहना है कि इस प्रकरण में केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।