{"_id":"625664224e26fa2ab73d500a","slug":"case-registered-against-block-chief-representative-and-brothers-for-rioting-assault-and-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और उनके भाइयों पर बलवा, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और उनके भाइयों पर बलवा, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज
Wed, 13 Apr 2022 11:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:22 AM IST
सार
पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया था रास्ता जाम, पुलिस ने हटाया, सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ था हत्या की कोशिश का केस।
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के भेउसा में रविवार रात खेत में घुसकर भूसा बनवाने के विवाद में सोमवार को ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस मामले में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विकास सिंह के दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर रास्ते से हटाया और पूर्व प्रधान महेंद्र जायसवाल की तहरीर पर सहजनवां के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विकास सिंह, उनके भाई मंटू सिंह और गुड्डू सिंह पर नामजद घर में घुसकर मारपीट, बलवा, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, सोमवार को पुलिस ने गुड्डू सिंह की तहरीर पर हत्या की कोशिश, बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधान महेंद्र जायसवाल के भाई बलवंत जायसवाल रविवार रात खेत में भूसा बनवा रहे थे। अंधेरे में उनकी कंबाइन विकास सिंह के खेत में चली गई। इसकी जानकारी होने पर विकास के भाई मंटू सिंह मौके पर पहुंचे और खेत में घुसकर भूसा बनाने का आरोप लगाते हुए रोक दिए। आरोप है कि इस दौरान बलवंत जायसवाल और उनके भाईयों ने मंटू सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट में मंटू का सिर फट गया।
विज्ञापन
फायरिंग का भी आरोप है, लेकिन पुलिस इससे इनकार रही है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बलवंत जायसवाल और हरेंद्र जायसवाल को मंगलवार को जेल भेज दिया। कोर्ट में पैरवी के लिए महेंद्र के भाई सिकंदर भी आए थे। आरोप है कि कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता के पास आरोपियों ने घेरकर उनकी पिटाई कर दी।
इसी बात की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने महदेवा बाजार के पास रास्ता जाम कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस महेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज नहीं कर रही है। हंगामा होने पर इसकी जानकारी एसएसपी को हो गई। इसके बाद कैंट थाने में मारपीट का केस दर्ज किया गया और उधर, सिकरीगंज में भी महेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ खजनी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।