फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed against wife, her lover and brother-in-law in connection with death of youth

Gorakhpur News: युवक की मौत के मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और बहनोई पर केस

Mon, 24 Nov 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Case filed against wife, her lover and brother-in-law in connection with death of youth
- प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद को मारी थी गोली, लखनऊ में उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

- लगातार आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजकर प्रेमी करता था उत्पीड़न, बहनोई पर 30 लाख रुपये मांगने का आरोप
-एक नवंबर की रात कलानी खुर्द में युवक ने खुद को मारी थी गोली, अस्पताल में चली गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के कलानी खुर्द में प्रताड़ना से टूटे केशव सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पिता इंद्रदेव सिंह की तहरीर पर पत्नी साक्षी सिंह, उसके प्रेमी सनूप सिंह और साक्षी के बहनोई विवेक सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर खुद को गोली मारने वाले केशव सिंह ने लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
पिता ने बताया कि केशव का विवाह नौ जुलाई 2024 को बस्ती के गौर थाना क्षेत्र की साक्षी से हुआ। शादी के 18 दिन बाद ही साक्षी मायके लौट गई और केशव के प्रति उसका रवैया उपेक्षापूर्ण रहा। इंद्रदेव सिंह के अनुसार, साक्षी घंटों फोन पर व्यस्त रहती थी और मना करने पर विवाद करती थी। इसी बीच साक्षी का प्रेमी सनूप सिंह केशव के मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजकर उसे परेशान करने लगा।
विज्ञापन

सनूप कहा करता था कि साक्षी का असली पति मैं हूं, तुम केवल नाम के पति हो। इससे केशव मानसिक रूप से टूटने लगा। केशव ने 10 अगस्त 2024 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद साक्षी के बहनोई विवेक सिंह भी उत्पीड़न में शामिल हो गए और साक्षी से छुटकारा दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ती प्रताड़ना से टूटकर केशव ने एक नवंबर की रात अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से रेफर कर लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां तीन नवंबर को उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि केशव के पिता ने बताया कि घटना के तनाव और सदमे में वे तुरंत शिकायत नहीं कर सके। बाद में उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed