फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Budget: Opposition only indulges in divisive rhetoric

Gorakhpur News: बजट: विपक्ष केवल विभाजनकारी बयानबाजी में लिप्त

Sun, 28 Jul 2024 05:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Budget: Opposition only indulges in divisive rhetoric
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सर्किट हाउस गोरखपुर में बजट 2024-25 की बारीकियों के बारे में भाजपा की महानगर इकाई की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा कि यह जन आकांक्षाओं का बजट है। बजट में कृषि को बढ़ावा देने के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए सहायता दी जाएगी। किसानों को अधिक एमएसपी दी जा रही है। 2 लाख करोड़ के बजट से 4.1 करोड़ युवाओं को रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण देने का प्रावधान किया गया है। घरेलू संस्थानों में पढ़ाई के लिए कोलैटरल फ्री 10 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण की व्यवस्था की गई है। एक करोड़ युवाओं को टाप 500 कंपनियों में 12 महीनों की इंटर्नशिप जिसमें सरकार 5000 रुपये प्रतिमाह की धनराशि देंगी।

-----------
यूपी में बनेंगे 10 नए राष्ट्रीय राजमार्ग
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बजट में यूपी को 10 नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे और 2000 बस्तियों को सड़कें मिलेगी। इससे जहां रेल के विकास के लिए लगभग 20 हजार करोड़ मिलेंगे, वहीं जो 12 नए औद्योगिक पार्कों की घोषणा हुई है उसमें 2 से 3 यूपी को मिलेंगे। यूपी में 20 लाख शहरी आवास और 25 लाख ग्रामीण आवास के साथ-साथ मुफ्त राशन योजना से प्रदेश के 15 करोड़ लोग लाभांवित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed