फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   B.Tech student Ghanendra's pain spilled out in suicide note

Gorakhpur News: अलविदा मम्मी-पापा! अगला जन्म मिला तो आपके सारे सपने पूरे करूंगा

Fri, 15 May 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student Ghanendra's pain spilled out in suicide note
सुसाइड नोट में छलका बीटेक छात्र घनेंद्र का दर्द
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट और मोबाइल को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

गोरखपुर। मम्मी-पापा! मुझे माफ कर देना... मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। अच्छा बेटा बन पाया न ही अच्छा छात्र। अगर अगला जन्म मिला तो फिर आऊंगा और आपके सारे सपने पूरे करूंगा। महादेव बॉयज हॉस्टल के कमरे से मिले इस सुसाइड नोट की हर पंक्ति 23 वर्षीय घनेंद्र चौधरी के भीतर चल रहे मानसिक संघर्ष को बयां कर रही थीं। नोट पढ़ने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और आसपास के लोग भी भावुक हो उठे।
अलीगढ़ जिले के खैर बाईपास रोड निवासी एनएचएआई कर्मी बृजभान सिंह का बेटा घनेंद्र चौधरी गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था।
कमरे की तलाशी के दौरान मिला सुसाइड नोट पूरे घटनाक्रम का सबसे दर्दनाक पहलू बन गया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि घनेंद्र पढ़ाई को लेकर दबाव में था। हॉस्टल वार्डेन संदीप पांडेय के अनुसार, वह मार्च महीने में हॉस्टल में रहने आया था। उसका स्वभाव बेहद शांत था और वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। वार्डेन ने बताया कि हॉस्टल में प्रवेश के दौरान भरे गए फार्म में अंग्रेजी की कई गलतियां थीं। इंजीनियरिंग स्तर की पढ़ाई के बावजूद वह सामान्य अंग्रेजी भी ठीक से नहीं लिख पा रहा था।
विज्ञापन

परिजनों के आने के बाद होगा शव का पोस्टमार्टम
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसके साथ ही सुसाइड की असल वजह भी स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed