फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSP supremo Mayawati will come from Gorakhpur on February 26

UP Election 2022: गोरखपुर से 26 फरवरी को आएंगी बसपा सुप्रीमो मायावती, एक साथ 28 विधानसभा क्षेत्रों को साधेंगी

Sat, 19 Feb 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Feb 2022 11:04 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो की रैली को लेकर मंडल के सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों की बैठक 19 फरवरी को बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के सेक्टर प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। पदाधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
BSP supremo Mayawati will come from Gorakhpur on February 26
मायावती - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव में अब बसपा के स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां होने जा रही हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती की रैली 26 फरवरी को चंपा देवी पार्क में होगी। यह पूर्वांचल में मायावती की पहली रैली है। इससे वह गोरखपुर मंडल की 28 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगी।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती गोरखपुर में रैली करके कैडर वोटरों के साथ ही ब्राह्मण व मुस्लिम मतदाताओं को भी रिझाने की कोशिश करेंगी। यहां से गोरखपुर की नौ, महराजगंज की पांच, देवरिया और कुशीनगर की सात-सात विधानसभा सीटों को चुनावी संदेश देंगी।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो की रैली को लेकर मंडल के सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों की बैठक 19 फरवरी को बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के सेक्टर प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। पदाधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की रैली 26 फरवरी को होगी। रैली की तैयारी को लेकर बैठकें की जा रही हैं। शनिवार को मंडल के सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में भी बैठकें बुलाई गई हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की सभा भी फाइनल हो गई है। अन्य स्टार प्रचारक भी आएंगे।

 

मंडल में सिर्फ एक सीट जीती थी बसपा

वर्ष 2017 के चुनाव में गोरखपुर मंडल की 28 विधानसभाओं में बसपा ने सिर्फ गोरखपुर जिले के चिल्लूपार से जीत हासिल की थी। यहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी, पिता की विरासत को संभालने में कामयाब रहे। लेकिन, विनय शंकर तिवारी इस चुनाव में पार्टी छोड़कर सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जगह बसपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पहलवान को प्रत्याशी बनाया है।

28 को भटहट में सभा करेंगे सतीश चंद्र मिश्र

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र 28 फरवरी को पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, भटहट में सभा के लिए तैयारी की जा रही है। इसी दिन राष्ट्रीय महासचिव की सभा महराजगंज में भी होगी। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मवीर सिंह दो दिनों से गोरखपुर में कैंप किए हुए हैं। उनकी सभाएं जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed