{"_id":"60d2e4e68ebc3e2d6b74f0c1","slug":"bride-refused-to-go-with-groom-before-farewell-during-marriage-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Wed, 23 Jun 2021 01:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:08 PM IST
सार
शोहरतगढ़ क्षेत्र के एक गांव का है मामला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक गांव से दूसरे गांव में बरात गई, पूरी रीति रिवाज से शादी हुई। लोग भोजन किए और सुबह अन्य कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे को सांवला और कद छोटा होना बताते हुए उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार को बुलाया है। मगर किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से उसी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बारात गई थी। द्वारपूजा हुआ, लोगों ने भोजन किया। रीति रिवाज के साथ धूमधाम से शादी संपन्न हुई। मंगलवार सुबह में अन्य मांगलिक कार्य होने के बाद विदाई से पहले दुल्हन ने दुल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।
दुल्हन ने कहा कि दूल्हा कद में छोटा और सांवला है। इसलिए वह उसके साथ नहीं जाएगी। उसके बाद दूल्हे के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार यानी आज थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन
इस सबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस गांव में गई थी। दोनों पक्ष की दलीलों को सुनकर दुल्हन और दूल्हे के पक्ष को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिला है। अब दोनों पक्ष की दलील सुनकर उचित कार्रवाई की जाएगी।