फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bricks and stones in the district hospital, it is difficult for patients to walk

Gorakhpur News: देवरिया जिले के बराव में होगी प्रियंका गांधी की जनसभा

Thu, 23 May 2024 05:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones in the district hospital, it is difficult for patients to walk
- कौड़ीराम में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा के बाद तय किया गया स्थान
विज्ञापन

- 25 मई को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी की रैली 25 मई को देवरिया जिले के बरांव चौराहे पर होगी। सुबह 10 बजे से होने वाली इस सभा में बांसगांव और देवरिया लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता आएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को कौड़ीराम के एक मैरिज हाल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की आंधी चल रही है। कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को उत्साहित करने के लिए पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 25 मई को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में आ रही हैं। उनकी सभा बरांव में सुबह 10 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

बैठक को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व जोनल प्रभारी केशव चंद यादव, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व मंत्री नकुल दुबे व डॉ. मसूद अहमद, पूर्व एमएलसी डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व ज़िलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल, जितेंद्र पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तीन लोकसभा क्षेत्र को प्रभावित करेगी यह जनसभा
जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभा स्थल ऐसा हो, जहां से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं तक संदेश दिया जा सके। इसीलिए बांसगांव संसदीय क्षेत्र में शामिल देवरिया जिले के मदनपुर के पास स्थित बरांव चौराहे को चुना गया। वहां से बांसगांव लोकसभा सीट के अलावा देवरिया और सलेमपुर सीट के लिए गठबंधन प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का समर्थन मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed