{"_id":"682ebae8dfa3d1b3e1054e44","slug":"boy-kidnapped-from-gorakhpur-tarkulha-found-in-deoria-after-3-hours-suspicion-on-relative-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मन्नत पूरा करने परिवार गया तरकुलहा, घर के लड़के का अपहरण-जानिए 3 घंटे में ही कैसे हुई बरामदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मन्नत पूरा करने परिवार गया तरकुलहा, घर के लड़के का अपहरण-जानिए 3 घंटे में ही कैसे हुई बरामदगी
Thu, 22 May 2025 11:19 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 22 May 2025 11:19 AM IST
सार
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक बालक के अपहरण होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीमें सक्रिय हो गई थी। देवरिया से बच्चे को ढूंढ निकाला गया है। घटना में शामिल लोगों के बारे में पता चल गया है। उनकी तलाश चल रही है।
विज्ञापन
अपहरण हुआ लकी सिंह तीन घंटे में मिल गया. जब सूचना मिला तो रोती बिलखती मां व दादी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा मेला परिसर से बुधवार को 11 वर्षीय बालक के अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया। पिता ने डायल 112 पर बेटे के लापता होने की जानकारी दी। सूचना के बाद एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
रात आठ बजे सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने तीन घंटे में 11 बजे देवरिया से बालक को सकुशल ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि किसी रिश्तेदार ने ही अपहरण कराया था। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर चौरीचौरा पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 20 गोपालपुर निवासी जगदीश सिंह बुधवार को छोटे बेटे लकी सिंह (11) की मन्नत पूरा करने के लिए तरकुलहा मंदिर आए थे। लकी सिंह की तबीयत बराबर खराब रहती थी।
विज्ञापन
तबीयत ठीक हो जाने पर बकरे की बलि देने का मन्नत माना गया था। बुधवार को जगदीश सिंह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ तरकुलहा पहुंचे थे, जहां पर बलि के बाद खाना बन रहा था। इसी बीच लकी सिंह अपने साथ के कुछ बच्चों के साथ मेले में घूमने के लिए गया और लापता हो गया।
काफी देर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक बालक के अपहरण होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीमें सक्रिय हो गई थी। देवरिया से बच्चे को ढूंढ निकाला गया है। घटना में शामिल लोगों के बारे में पता चल गया है। उनकी तलाश चल रही है।