{"_id":"614c30578ebc3e0dfa74cc00","slug":"boy-died-after-hit-by-truck-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा
Thu, 23 Sep 2021 01:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:14 PM IST
सार
सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था युवक।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के उरूवा मार्ग पर बिसरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे युवक को तेज रफ्तार बोलरो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। युवक की पहचान देवकली गांव निवासी कृष्णानंद (32) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कृष्णानंद उर्फ नंददाल (32) विशाखापट्नम में पेंट पॉलिश का काम करते थे। बुधवार की सुबह ही वह लौटे थे। विसरा में उसने बड़ा भाई जलपान की दुकान चलाते हैं। शाम को कृष्णानंद वहीं से बाइक लेकर गोला कुछ सामान खरीदने गए थे। घर लौटते समय फोन आने पर गाड़ी रोककर वह बात करने लगे।
इसी दौरान भवनियापुर गांव की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गई। कृष्णानंद तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। तीन साल पहले ही सितारा देवी से उनकी शादी हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की एक पुत्री है।