फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will also blow election bugle from Gorakhpur

मिशन 2022: गोरखपुर से चुनावी बिगुल भी फूंकेगी भाजपा, ऐसे करेंगे सीएम योगी आगाज

Wed, 22 Sep 2021 07:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Sep 2021 07:25 PM IST
सार

भाजपा के चुनाव प्रभारी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपलब्धियां गिनाकर मिशन 2022 का आगाज करेंगे, चुनाव प्रभारी बनने के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
BJP will also blow election bugle from Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क से चुनावी बिगुल भी फूंकेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर मिशन 2022 का आगाज करेंगे। चुनाव प्रभारी बनने के बाद धर्मेंद्र प्रधान की यह पहली जनसभा होगी।  

विज्ञापन


रामगढ़ताल किनारे दिग्विजनाथ पार्क बनाया गया है। इसमें महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसका अनावरण गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पार्क में ही जनसभा होगी। इसे सफल बनाने की रणनीति बनाई गई है। जनसभा में जनता आएगी।
विज्ञापन


भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी रहेंगे। महंत दिग्विजयनाथ के बहाने भाजपा चुनावी गणित साधेगी। साथ ही विकास के एजेंडे पर ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का संदेश देगी। जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास परियोजनाओं की जानकारी देकर विधानसभा चुनाव में समर्थन मांगेंगे। गोरखपुर व आसपास के जिलों की विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। भाजपा नेताओं के मुताबिक जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर भी जाएंगे केंद्रीय मंत्री

यूपी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गुरुवार को ही सिद्धार्थनगर जाएंगे। वहां केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

क्षेत्रवार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज
भाजपा ने यूपी चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को लखनऊ बुलाया है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बैठक होगी। इसमें क्षेत्रवार विधानसभा चुनाव तैयारियों की जानकारी ली जाएगी। गोरखपुर क्षेत्र (आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर मंडल के दस जिलों) में विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने अकेले 44 सीटें जीती थीं। भाजपा की सहयोगी पार्टियों को भी दो सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed