Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP President Nitin Navin appeared laying foundation for coordination between government, allies and organizat

गोरखपुर: सरकार, सहयोगियों और संगठन के बीच समन्वय की जमीन तैयार करते नजर आए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

Thu, 05 Nov 2026 02:37 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर
अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 05 Nov 2026 02:37 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष ने संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर फीडबैक लिया। सबके सवाल सुने और उसके जवाब दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, टिकट वितरण के पैमाने और समाज के अलग-अलग वर्गों की समस्याओं पर स्पष्ट बात की और सुझावों पर अमल का भरोसा दिया।  

विज्ञापन
BJP President Nitin Navin appeared laying foundation for coordination between government, allies and organizat
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के मिशन-2027 के तहत ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की अगुवाई करने गोरखपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चुनावी शंखनाद के साथ ही सरकार, सहयोगी दलों और संगठन के बीच समन्वय की जमीन भी तैयार की। पदयात्रा के मंच से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधने के साथ उन्होंने पार्टी के भीतर संवाद और सहयोगियों के साथ एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

संगठन और सरकार के कामकाज का लिया फीडबैक

BJP President Nitin Navin appeared laying foundation for coordination between government, allies and organizat
जनप्रतिनिधियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी व अन्य प्रमुख नेता। - फोटो : अमर उजाला
पदयात्रा के बाद एनेक्सी भवन में आयोजित बैठक में नितिन नवीन ने पार्टी के विधायकों, वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा प्रबुद्ध समाज के लोगों से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने उनसे संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर फीडबैक लिया। सबके सवाल सुने और उसके जवाब दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, टिकट वितरण के पैमाने और समाज के अलग-अलग वर्गों की समस्याओं पर स्पष्ट बात की और सुझावों पर अमल का भरोसा दिया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

BJP President Nitin Navin appeared laying foundation for coordination between government, allies and organizat
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के घर पर रात्रि करते नितिन नवीन और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
नितिन संगठन और सरकार में समन्वय का संदेश देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के घर मुख्यमंत्री और पार्टी नेताओं के साथ रात का भोजन करने पहुंचे। सुबह वे गाेरखनाथ मंदिर गए, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वह केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के घर भी गए और दलित मतदाताओं के बीच संदेश देने का प्रयास किया। 

 
विज्ञापन

सहयोगियों के महत्व का दिया संदेश

BJP President Nitin Navin appeared laying foundation for coordination between government, allies and organizat
नितिन नवीन का स्वागत करते मंत्री संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पदयात्रा से पहले जनसभा में अन्य सहयोगी दलों को मौका देने के साथ ही देर से पहुंचे जयंत चौधरी को भाषण दिलाकर सहयोगियों के महत्व का संदेश दिया। दूसरे दिन निषाद पार्टी के नेता और मंत्री संजय निषाद से मुलाकात कर इस संदेश को और मजबूती दी। एक तरह से वे संगठन, सरकार और सहयोगियों के साथ समन्वय को मजबूत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed