फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MLC Devendra Singh car accident in Basti

भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त, लखनऊ से गोरखपुर आते समय हुआ हादसा

Thu, 17 Sep 2020 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Sep 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
BJP MLC Devendra Singh car accident in Basti
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह। (फाइल) - फोटो : फेसबुक

लखनऊ से गोरखपुर लौटने के दौरान फैजाबाद में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उधर, हादसे की खबर पाते ही बेटा अर्श अपनी मां अशोक लता के साथ लखनऊ पहुंच गया है। इसके अलावा विभिन्न पार्टियों के नेता और एमएलसी के शुभचिंतक लखनऊ में जमे हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को लखनऊ से गोरखपुर लौट रहे थे। फैजाबाद में एक दुकान पर रुक कर चाय पीने लगे। जैसे ही वे अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे इसी दौरान एक अनियंत्रित गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एमएलसी बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एमएलसी का लखनऊ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर स्वस्थ होने की कामना
हादसे के बाद ही सोशल मीडिया पर तेजी से देवेंद्र सिंह के घायल होने की सूचना वायरल होने लगी। उनके शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए फोटो शेयर करने लगे। इसके बाद ही लखनऊ में अस्पताल के बाहर शुभचिंतकों का लंबा रेला लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री खुद कर रहे मानिटरिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवेंद्र सिंह के घायल होने की सूचना के बाद खुद ही अस्पताल प्रशासन से संपर्क किए और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बेहतर इलाज का निर्देश देने के साथ ही जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed